पालिकाध्यक्ष के खिलाफ लामबद्ध पार्षदों ने चुना अपना अध्यक्ष

पार्षदों ने पालिका अध्यक्ष पर जड़े अनेक आरोप
Cm के नाम का शिकायती ज्ञापन दिया अधिशासी अधिकारी को

केकड़ी 26 नवंबर(पवन राठी)नगर पालिका केकड़ी में लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस ने अपना पालिकाध्यक्ष बनाने में सफलता प्राप्त की परंतु पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू को अपनी ही कांग्रेस पार्टी के सदस्यों के कोप का भाजन बनना पड़ रहा है।
शुक्रवार को कांग्रेस पार्षदों ने लामबद्ध होकर अपना नेता भी पार्षद नवल दाधीच को चुन लिया।इस प्रकार कांग्रेस पार्टी के पालिका में अब दो नेता हो चुके है।
लामबद्ध पार्षदों के नेता नवल दाधीच के नेतृत्व में पालिकाध्यक्ष कमलेश साहू के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए उन पर चहेतों को लाभ पंहुचाने सहित एम्पा वार्ड कमेटी की बैठकों की कार्यवाही विवरण तक पार्षदों को नही देने एवम वेबसाइट पर अपलोड नही करने जैसे गंभीर आरोप जड़ते हुए शिकायतों का मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन अधिशासी अधिकारी को सौंपते हुए आरोप लगाया कि पालिकाध्यक्ष एवम ईओ की मनमानी पालिका में चरम पर पंहुच चुकी है।
अब पालिकाध्यक्ष व पार्टी के ही असंतुष्ट पार्षदों की यह रार केकड़ी की राजनीति में क्या गुल खिलाएगी फिलहाल इस यक्ष प्रश्न का उत्तर भविष्य के गर्भ में दफन है ।आने वाला वक़्त ही बताएगा कि ऊँट किस करवट बैठेगा !

error: Content is protected !!