अंकित मूंदड़ा पंच तत्व में विलिन

केकड़ी 4 दिसंबर (पवन राठी) जयपुर रोड बाई पास पर शुक्रवार को स्कूटी और कार की टक्कर में घायल हुए अंकित मूंदड़ा पुत्र पुरषोत्तम मूंदड़ा का उपचार के दौरान निधन हो गया था।
अंकित अपनी स्कूटी से बाई पास की और जा रहा था कि कार ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए वंही कार का अगला हिस्सा भी क्षति ग्रस्त हो गया।घायल अंकित को लोगो द्वारा जिला अस्पताल पंहुचाया गया उसकी खराब स्थिति को देखते हुए उपचार के लिये जयपुर रेफर कर दिया गया जंहा उसने दम तोड़ दिया।
पंच तत्त्व में विलीन
स्वर्गीय अंकित मूंदड़ा की शव यात्रा उनके आवास कुंदन नगर महेश वाटिका से शनिवार दोपहर देवगांव गेट स्थित मोक्ष धाम पंहुची जंहा समाज के लोगो ने नम आंखों से उनको अंतिम विदाई दी।

error: Content is protected !!