केकड़ी 4 दिसम्बर (पवन राठी)
आदिनाथ चतुरविंशति जिन बिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 5 दिसंबर से 9 दिसंबर तक के तहत ,बोहरा कॉलोनी स्थित श्री नेमीनाथ मंदिर में गोद भराई की रस्म धूमधाम से संपन्न हुई । प्रवक्ता पारस जैन ने बताया कि इस दौरान तीर्थंकर बालक के पात्र माता पिता ओम प्रकाश मित्तल एवं मुन्नी देवी मित्तल की सकल जैन समाज व महिला मंडलों द्वारा धूमधाम से गोद भराई की रस्म संपन्न हुई । गोद भराई की रस्म से पूर्व श्री आदिनाथ मंदिर से समाज द्वारा बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली इस दौरान माता-पिता बने दंपति बग्गी में सवार होकर चल रहे थे, शोभायात्रा श्री नेमिनाथ मंदिर में पहुंचकर धर्म सभा में परिवर्तित हो गई । प्रवक्ता रमेश बंसल व पारस जैन ने बताया कि नेमिनाथ मंदिर बोहरा कॉलोनी समाज के संरक्षक देवा लाल जैन, रतन लाल जैन ,अध्यक्ष अमरचंद चोरुका व मंत्री भागचंद जैन ने अगवानी की । मंगलाचरण बालिका मंडल द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसमें राजुल महिला मंडल, विशुद्ध वर्धनी महिला मंडल, शांतिनाथ बहु मंडल व महिला परिषद ,अग्रवाल समाज चौरासी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । गोद भराई की रस्म में शांतिलाल चोरुका, शोभाग मल जैन ,महावीर मित्तल ,कैलाश चंद जैन, उत्सव कुमार जैन, महावीर प्रसाद रांटा ,भागचंद जैन आदि समाज के समस्त गणमान्य पुरुष और महिलाओं ने भाग लिया । पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में रविवार 5 दिसंबर को भगवान के गर्भ कल्याणक की क्रिया के साथ आचार्य इंद्र नंदी महाराज सत्संग के सानिध्य एवं प्रतिष्ठाआचार्य सुधीर मार्तंड केसरिया जी के निर्देशन में आदिनाथ वाटिका से प्रारंभ होगी ,इससे पूर्व श्रीआदिनाथ मंदिर से श्री जी का जुलूस प्रातः गाजे-बाजे के साथ शुरू होगा। कार्यक्रम का संचालन चंद्रकला जैन ने किया ।