हर बात को तुम भूलो भले माँ बाप को मत भूलना…,

सप्तक व स्वरनाद संस्था के ऑनलाईन में कलाकार ने बांधा समां
अजमेर. 05 दिसम्बर। सप्तक व स्वरनाद संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक शाम ओम चौहान के साथ आयोजन किया गया। जिसमें गायककार चौहान ने अपनी सांजिन्दों के साथ शाम को यादगार बना दिया।
ललित कुमार शर्मा ने बताया कि ओम चौहान ने गणेश वंदना से शुरूआत की व शनि अमावस्या पर्व पर भजन प्रस्तुत किया। प्रस्तुति में देशभक्ति गीत, गजल, और माता पिता के द्वारा संतान के प्रति किस तरह से प्रेम भाव से उनका पालन किया जाता है। मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे…, हर बात को तुम भूलो, भले माँ बाप को मत भूलना…, सजा लो घर गुलशन सा मेरे सरकार आये है। ऑनलाइन सभी का मन मोह लिया।
कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि छुपी हुई प्रतिभाओं को ऑनलाइन मंच देने का कार्यक्रम लगातार प्रसारित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में अजमेर के कलाकारों को देश भर के श्रोता सुन रहे हैं।
मंच संचालन सूत्रधार माधवी स्टीफन ने किया। चौहान के साथ ऑक्टोपैड संचालक हिम्मत सिंह चौहान, की-बोर्ड संचालक राजेश भाई ढोलक वादक सौरभ भाई व साथी कलाकार गोविंद सिंह चौहान ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।

विष्णु अवतार भार्गव
संमन्वयक
स्वरनाद संस्था
9929097232

error: Content is protected !!