भारत विकास परिषद ने दूसरे दिन भी पिलाया काढ़ा

केकड़ी 5 दिसम्बर (पवन राठी) / भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी द्वारा रविवार को दूसरे दिन भी राजकिय बालिका विद्यालय के बाहर आम नागरिकों को काढा वितरण किया गया । परिषद सचिव वैद्य सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन काढ़े के सेवन से शरीर मे रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता हैं साथ ही स्वास संबंधी सभी रोगों का ईलाज भी होता हैं
आज सेवा देने वाले में परिषद सदस्य श्याम सुन्दर मूंदड़ा गोपाल सोनी पुरषोत्तम काबरा नन्द लाल गर्ग उपस्थित थे । इसी क्रम में कल भी काढ़ा वितरण राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के बाहर पिलाया जाएगा।

error: Content is protected !!