दो जिलों की सीमा पर बसा गांव , देश की आजादी के बाद कोई नेता नही पहुँचा, अब दो जिलों के दो विधायक, दो प्रधान, दो सरपंच, दो जिपस व दो पंसस पहुचकर 4 किमी सड़क की घोषणा की
दो जिलों की सीमा पर बसे हीरा खीमा का बाडिया में दो विधायकों ने एक साथ सड़क बनाने की घोषणा
दो विधानसभा व दो जिलों की बीच बसे हीरा खीमा का बाडिया में चार किमी सड़क से जुड़ेगा
राजस्थान का एक ऐसा गांव जिसमें देश की आजादी के बाद कोई बड़ा नेता नही पहुँचा, वोट दे देकर गांव की जनता तंग आ गई। देश में जहां इक्कीसवीं सदी की दौड़ के साथ गांव विकास की राह पर सरपट दौड़ पड़े। दो अलग- अलग संभागों अजमेर व जोधपुर, दो अलग अलग जिले पाली व अजमेर, दो विधानसभा जैतारण व ब्यावर, दो पंचायत समिति रायपुर व जवाजा, दो ग्राम पंचायत कोट किराना व बामनहेड़ा और सीमा पर बसा पाली जिले के रायपुर उपखंड क्षेत्र के कोट किराना ग्राम पंचायत क्षेत्र अंतिम छोर के गांव हीरा खीमा का बाडिया में बेलपना माता समिति अध्यक्ष दुर्गा सिंह चौहान की अध्यक्षता तथा जैतारण विधायक अविनाश गहलोत व ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत के मुख्य आथित्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। विशिष्ट अतिथि रायपुर प्रधान कमला चौहान, जवाजा प्रधान गणपत सिंह रावत, कोट किराना सरपंच महेंद्र कुमार, बामनहेड़ा सरपंच महिपाल सिंह रिंकू, पंसस परमेश्वर सिंह, जिपस प्रतिनिधि हेमसिंह चौहान थे।
देश की आजादी के बाद पहली बार इस अंतिम छोर के गांव में दो जिलों के विधायक व जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। कोटकिराना से खोड़माल को जोड़ने वाले कच्चे, उबड़ खाबड़ रास्ते पर बसे हीरा खीमा का बाडिया को एक कार्यक्रम ने चर्चा में ला दिया।
कोट किराना से खोडमाल चार किमी संपर्क सड़क निर्माण में जैतारण विधायक अविनाश गहलोत ने कोट किराना से हीरा खीमा का बाडिया तक तीन किमी डामरीकरण सड़क की घोषणा की। वही ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत ने खोड़माल से हीरा खीमा का बाडिया तक एक किमी सड़क बनाने की घोषणा की। इसी दौरान रायपुर प्रधान कमला चौहान ने हीरा खीमा का बाडिया बस्ती हेतु सीसी सड़क व नाली निर्माण हेतु पांच लाख रुपये की घोषणा की। जवाजा प्रधान गणपत सिंह रावत व बामनहेड़ा सरपंच महिपाल सिंह रिंकू ने अजमेर जिले क्षेत्र की सड़क शीघ्र पूरा कर सड़क सपना साकार होने की बात की। इस अवसर पर राजस्थान रावत राजपूत महासभा प्रदेश अध्यक्ष नाथू सिंह घाटा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सिंह पीटीआई, महासभा प्रदेश संरक्षक एडवोकेट नंदकिशोर सिंह, बड़ाखेड़ा सरपंच पृथ्वीपाल सिंह, मण्डावर सरपंच प्यारी रावत, पचानपुरा सरपंच केशर सिंह, पंसस पूरन जाटोलिया, चेतन कतिरिया, राजेश मेवाड़ा, रावजी पूनम सिंह खोड़माल, चापसिंह सीरमा, चुन्ना सिंह मण्डावर, किशन सिंह सीरमा , महेंद्र सिंह किराना, ओम प्रकाश सिंह बेलपना, गोपाल सिंह अरनाली आदि उपस्तिथ थे। संचालन जसवंत सिंह मण्डावर ने किया। आभार नरेंद्रसिंह जय अम्बे बिल्डिंग मेटेरियल ने जताया । इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत दुर्गा सिंह चौहान के नेतृव में नरेंद्र सिंह , मीनाक्षी चौहान, तुलसा सिंह, चंद्रभान सिंह, तिलोक सिंह ने मालार्पण व साफा पहनाकर अभिनंदन किया किया गया।
इनका कहना
दुर्भाग्य है कि देश की आजादी के 75 वर्ष बाद भी गांवो के हालत जस के तस है। सरकार व जनप्रतिनिधि केवल वोट तक गांव का उपयोग करते आये पर आज दो विधायक एक साथ पहुँचकर गांव के विकास की पहल हीरा खीमा का बाडिया की तकदीर व तश्वीर बदलेगी।
एडवोकेट नंदकिशोर सिंह
हमारे गांव हीरा खीमा का बाडिया का अहोभाग्य है कि दो क्षेत्रो जैतारण व ब्यावर विधायक पहुँचकर चार किमी सड़क बनाने की घोषणा की है जो जल्द ही बनकर तैयार होगी।
दुर्गा सिंह चौहान
अध्यक्ष बेलपना माता समिति