केकड़ी 5 दिसम्बर(पवन राठी) / भाजपा राजस्थान द्वारा आयोजित जनप्रतिनिधि संकल्प महासम्मेलन में भाग लेने के लिए केकड़ी क्षेत्र से कई जनप्रतिनिधि जयपुर गए। जनप्रतिनिधि सम्मेलन को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शक्तावत व कैलाश चौधरी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया,पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया सहित अनेक वक्ताओं ने सम्बोधित करते हुए राजस्थान से कुशासन की प्रतीक कांग्रेस सरकार को उखाड़ने का आव्हान करते हुए सभी जनप्रतिनिधियो ने 2023 में राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने व 2024 में लोकसभा की सभी 25 सीटे जितने का संकल्प लिया।सम्मेलन में भाजपा नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी,केकड़ी प्रधान होनहार सिंह,सावर प्रधान आशा बागड़ी,केकड़ी उप प्रधान राजू धाकड़,सावर उपप्रधान प्रभकिरण सिंह,मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी व सत्यनारायण गुर्जर,जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी,जिला महामंत्री रायचन्द बागड़ी,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर,युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष व पार्षद मनोज कुमावत,कोषाध्यक्ष व पार्षद लोकेश साहू,पार्षद मिश्री लाल डसनिया,जिला आयोजना समिति सदस्य नन्द किशोर जेतवाल,पार्षद सुरेश साहू,सुरेश बोयत, एस टी मोर्चा जिलाध्यक्ष रंगलाल भील,आईटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष खुशबू घारू,टाँकावास सरपंच रोबिन सिंह,कालेड़ा सरपंच,भाजपा नेता राजवीर हावा, दशरथ साहू,हितेश व्यास,महेश शर्मा, गिरधर सिंह छाबड़िया,हनुमान धाकड़,आनन्द कीर,पंचायत समिति सदस्य दिनेश पाटीदार,मनजीत सिंह सावर,रविन्द्र सिंह गुलगांव,मंजू,जेतु,सोनू,यश सिंह,भगवत सिंह कालेडा सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल थे।