मुंबई, दिसंबर, 2021: भारत के सबसे बड़े वाणिज्यिक वाहन निर्माता टाटा मोटर्स ने अपनी वाणिज्यिक वाहन श्रृंखला के दाम जल्दी ही बढ़ाने की घोषणा की है। मूल्य में बढ़ोतरी वाहन के मॉडल और वेरियेंट के आधार पर 2.5% की रेंज में रहेगी और यह 1 जनवरी 2022 से प्रभावी होगी। इसे विभिन्न सेगमेंट्स में लागू किया जाएगा, जैसे एम एंड एचसीवी, आई एंड एलसीवी, एससीवी और बस।
स्टील, एल्युमिनियम जैसी कमोडिटीज और अन्य मूल्यवान धातुओं का मूल्य बढ़ने के अलावा कच्चे माल की कीमतें ऊँची होने के कारण वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में यह बढ़ोतरी की जा रही है। कंपनी विनिर्माण के विभिन्न स्तरों पर बढ़ी हुई लागत का एक महत्वपूर्ण अंश देख रही है और इनपुट की संपूर्ण लागत में तेज वृद्धि के कारण मूल्य को थोड़ा बढ़ाते हुए लागत का कुछ हिस्सा बराबर करना जरूरी हो गया था।