-दक्षिण एशिया के सबसे बड़े सुरक्षा आयोजन का यह 14वां संस्करण है जिसे इंफॉर्मा मार्केट्स द्वारा आयोजित किया जा रहा है
नई दिल्ली, दिसंबर, 2021: नागरिकों की रक्षा एवं अग्नि से सुरक्षा संबंधित दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी प्रदर्शनी अंतर्राष्ट्रीय अग्नि एवं सुरक्षा प्रदर्शनी व सम्मेलन (IFSEC) इंडिया ऐक्स्पो का 14वां संस्करण 9 से 11 दिसंबर तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान के हॉल नंबर 5 में होने जा रहा है जिसका आयोजन इंफॉर्मा मार्केट्स द्वारा किया जा रहा है।
APSA, ASIS दिल्ली, ASIS बैंगलोर, CAPSI, ESAI, ELCINA, FOCUS, GACS, IISSM, World UAV फैडरेशन इंडिया चैप्टर जैसे संगठनों से समर्थित इस आयोजन की नॉलिज पार्टनर है मिटकैट ऐडवाइज़री। इस आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के जानेमाने प्रदर्शक, सलाहकार, कारोबारी विशेषज्ञ व अहम सरकारी अधिकारी एक मंच पर एकजुट होंगे।
भारत की सुरक्षा एवं बचाव उद्योग को विभिन्न वर्गों में बांटा जा सकता है जिनमें शामिल हैं- साइबर सुरक्षा, इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा, अग्नि रक्षा/खोज/रोकथाम, सड़क सुरक्षा, निजी व औद्योगिक सुरक्षा, पर्सनल प्रोटेक्टिव अपैरल एवं उपकरण। भारत में रक्षा व बचाव उद्योग बीते कुछ सालों में निरंतर प्रगति कर रहा है और इस उद्योग के विभिन्न सैगमेंट संभवतः 10-15 सालान की दर से बढ़ेंगे। आबादी में बढ़ोतरी, तीव्र शहरीकरण, उद्योगों का विस्तार, व्यापक इंफ्रास्ट्रक्चर व जन परिवहन प्रणाली – ये सब व्यापक स्तर पर सुरक्षा एवं बचाव की मांग करते हैं, विशेषकर राष्ट्रीय इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में।
इंफॉर्मा मार्केट्स के प्रबंध निदेशक श्री योगेश मुद्रास ने नई दिल्ली में 14वें IFSEC की घोषणा पर कहा, “नई दिल्ली में IFSEC इंडिया के इन-पर्सन फॉरमेट की वापसी से हम बहुत खुश हैं, यह आयोजन इस न्यू नॉर्मल जमाने में सुरक्षा उद्योग की जरूरतों को पूरा करेगा। भारत में सुरक्षा बाजार 14 प्रतिशत की दर से बढ़ा है, अपेक्षा है की महामारी के दौर में डिजिटलीकरण में वृद्धि से यह और बढ़ेगा तथा औद्योगिक परिसरों, सार्वजनिक इंफ्रास्ट्रक्चर व रिहाइशी परिसरों के निर्माण के साथ सुरक्षा की आवश्यकता में वृद्धि होती रहेगी। भारत सरकार की अग्रसक्रिय नीतियों एवं स्मार्ट सिटी, आत्मनिर्भर भारत जैसे कदमों से एक ऐसा माहौल तैयार हो रहा है जहां व्यापार ज्यादा आसानी से विकसित हो सके, यदि इस क्षेत्र को उद्योग का दर्जा दे दिया जाए तो इस वृद्धि को और अधिक तेज़ किया जा सकता है। महामारी के बाद की दुनिया में सम्पर्क रहित टेक्नोलॉजी को सभी उद्योगों में बड़े पैमाने पर उपयोग करने पर जोर दिया जा रहा है। IFSEC इंडिया 2021 का लक्ष्य इस उद्योग की उन्नति के लिए उत्प्रेरक का काम करना। यह आयोजन इस क्षेत्र की कंपनियों को सहयोग करने, विचार करने, नवोन्मेष करने व रुझानों को पहचानने एवं बदलाव करने में मदद करता है। इस आयोजन का इरादा है की सुरक्षा के कार्य को निगरानी से आगे बढ़ाकर उसे प्रतिक्रियाशील बनाया जाए।’’
इस वर्ष IFSEC इंडिया में अत्याधुनिक तकनीकी उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे जैसे सीसीटीवी एवं वीडियो सर्विलांस, बायोमीट्रिक्स व आरएफआईडी, इंटिग्रेटिड सिस्टम, ऐक्सैस कंट्रोल, साइबर सिक्युरिटी, जीपीएस सिस्टम, वीडियो मैनेजमेंट, यातायात प्रबंधन, पार्किंग ऑटोमेशन, भौतिक सुरक्षा, पेरिमीटर सुरक्षा, फायर डिटेक्शन सिस्टम, इंट्रूडर अलार्म आदि। इस ऐक्सपो में शामिल होंगे- COFE, HIKVISION, PRAMA, TIMEWATCH, TRUEVIEW, SYROTECH, MARKON, MAS-TEL जो प्रीमियर प्लस पार्टनर के तौर पर भाग लेंगे। इनके अलावा ATLANTA, AXESTRACK, GODREJ, GTROPY, UFFIZIO बतौर प्रीमियर पार्टनर शामिल होंगे तथा जानेमाने अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड जैसे AJAX, FAAC, TOSHIBA, TP LINK भी यहां होंगे। इस आयोजन में 150 से अधिक प्रतिष्ठित ब्रांड, अहम सरकारी अधिकारी, सलाहकार एवं व्यापार विशेषज्ञ भी शिरकत करेंगे। इस ऐक्सपो में जो खरीददार आएंगे उनमें विभिन्न पेशेवर जैसे सीएसओ, ऐडमिन प्रमुख, सीआईओ, सीटीओ, फैसिलिटी प्रमुख, परचेज़ मैनेजर, सिस्टम इंटिग्रेटर तथा डीलर और वितरक संगठन भी शामिल होंगे।
यह ऐसा क्षेत्र है जहां प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए तकनीकी अपग्रेडेशन बहुत आवश्यक है। IFSEC इंडिया ऐक्सपो बेहद असरदार व सूचनापरक डैमो पेश करता है। आगंतुकों को बहुत सारे अवसर मिलते हैं की वे आपस में मिल सकें और नई तकनीकों के बारे में सीखें, इंडस्ट्री के श्रेष्ठ तौर तरीकों व रुझानों, चुनौतियों, बाजार की जानकारियों, अपने कारोबार व उपभोक्ताओं को सुरक्षित रखने के लिए सर्वोत्तम समाधानों के बारे में यहां मालूमात होते हैं। सुरक्षा एक निरंतर चलने वाला अभ्यास है और इस वर्ष भी IFSEC इंडिया दो दिवसीय सम्मेलन करेगा जहां देशीय एवं वैश्विक सुरक्षा बाजार से हासिल जानकारियों पर विचार विमर्श होगा। इस वर्ष की थीम है- सुरक्षा पर नए ज़माने के खतरे। इस सम्मेलन में कई प्रतिष्ठित व्यक्ति सहभागिता करेंगे जिनमें शामिल हैं- ले.ज. अनिल चैत, PVSM, AVSM, VSM, आर्मी कमांडर व चीफ ऑफ इंटिग्रेटिड डिफेंस स्टाफ; अवतार सिंह, CBCP] चीफ ऑफ सिक्युरिटी एंड इंटेलीजेंस, ऐल्यूमीनियम सेक्टर, वेदांता; एयर कमोडोर केदार आर ठक्कर, डीन, स्कूल ऑफ पोलिस साइंस एंड सिक्युरिटी स्टडीज़, नेशनल फॉरेंसिक स्टेट यूनिवर्सिटी; कर्नल डॉ. गौरव सिंह (रिटा.), प्रमुख-सिक्युरिटी ऑटोमेशन, अदानी ग्रुप; जीतेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य सुरक्षा अधिकारी, फोर्टिस हैल्थकेयर और कर्नल अरुण हरिहरन, कंट्री हैड-नोडल सिक्युरिटी, अनुपालन व एचएसई, भारती एयरटेल लिमिटेड-भारत एवं दक्षिण एशिया आदि।
सम्मेलन में जिन विषयों पर बात की जाएगी उनमें से कुछ हैं-
तकनीक प्रधान दुनिया में डिफेंस, होमलैंड और कॉर्पोरेट सुरक्षा का भविष्य
‘मेक इन इंडिया’ मैन्युफैक्चरिंग रोडमैप और स्मार्ट सुरक्षा तकनीकें
उभरते जोखिम, सुरक्षा में न्यू नॉर्मल, तकनीक की भूमिका, भविष्य के लिए सुरक्षा ब्ल्यूप्रिंट और कौशल
कॉर्पोरेट सुरक्षा, बचाव एवं नुकसान रोकथाम में विविधता व समावेशन को बढ़ावा
उभरती ड्रोन तकनीकें और औद्योगिक सुरक्षा में उनकी उपयोगिता