मशहूर गायक और गीतकार रब्बी शेरगिल की नजर में उत्तर भारत में महिलाओं की इज्जत नहीं की जाती है। इस रवैये में बदलाव लाने के लिए सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए।
‘बुल्ला की जाना’ गाने से चर्चित हुए शेरगिल कहते हैं कि महाराष्ट्र और गोवा में महिलाओं का सम्मान करने की संस्कृति है, जबकि उत्तर भारत में महिलाओं को घर से बाहर निकलने के लिए दो बार सोचना पड़ता है। शायद यह ऐतिहासिक वजहों से है।
दिल्ली एवं उसके आसपास के इलाकों को कई विदेशी आक्रमणों का सामना करना पड़ा। विदेशी आक्रांता हमारी महिलाओं को उठाकर ले जाते थे। इसलिए हमने उन्हें चारदीवारी में बंद कर दिया। लेकिन अब वह वक्त गुजर चुका है। हमें इस नजरिए को बदलना होगा।
उन्होंने कहा कि चार बहनों का भाई होने के नाते वह महिलाओं की रोजाना की दिक्कतों को समझ सकते हैं। महिलाओं को इस्तेमाल की चीज समझा जाता है। यह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।