द स्मार्ट अजमेरियन संस्था का सामाजिक सरोकार

राजकीय छात्रावास में निवास कर रहे नेत्रहीन दिव्यांगों को वितरित किये गर्म ईनर

अजमेर! 9/12/21! गुरूवार!- द स्मार्ट अजमेरियन संस्था द्वारा आज माकड़ वाली रोड स्तिथ राजकीय छात्रावास में निवास कर रहे लगभग 40 निर्धन दृस्टिहिंन दिव्यांग छात्रों को सर्दी से बचाव हेतु गर्म इनर का वितरण किया,अध्यक्ष सोना धनवानी ने बताया कि संस्था द्वारा हरवर्ष छात्रावास के प्रबंधकों द्वारा छात्रों की जरूरत के हिसाब से उनके जरूरत की सामग्री के बारे बताया जाता है और हमारी संस्था उसी हिसाब से व्यवस्था करती रही है ।
आज सामग्री वितरण के समय अजमेर जिला युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सैयद यासिर चिश्ती विशेष अतिथि के रूप में उपस्तिथ रहे! छात्रावास के वार्डन गणेश जी व भरत जी ने संस्था के सभी पदाधिकारीओ को धन्यवाद दिया ! इस अवसर पर संस्था के संरक्षक हरिराम कोढवानी,एडवोकेट टेहल बुलानी,मोहन चेलानी,दिनेश के शर्मा, सोना धनवानी,गिरिश आसनानी,दिनेश शाहरा,हरीश लखयानी,दीपा पारवानी,धर्मेन्द्र नागवाल, रिषभ निर्वाण, दीपक केसवानी सदस्यों ने अपनी भागीदारी निभाई।

error: Content is protected !!