हंसते मुस्कराते जिये खुशहाल जिन्दगी part 2

मुस्कुराना हमारा जन्मसिद्ध मौलिक अधिकार है

j k garg
नवजात शिशु अपने जन्म के एक सप्ताह बाद ही मुस्काना शुरू कर देता है एवं एक महिने का होने तक तो खिलखिला कर मुस्कुराता भी है | शोधकर्ताओं ने बताया है कि नवजात बालक दिन भर में लगभग 200 बार मुस्कराता है वहीं एक युवा और प्रोढ़ ओसतन दिन मे मात्र मुश्किल से सिर्फ 12 बार ही मुस्करातें हैं | शायद बालक मुस्कराते हुए अपने से बड़ों को देख कर सोचता है कि ये मुस्कराते क्यों नहीं हैं | इससे यह बात भी साबित होती है कि मुस्कराना हम सब का जन्म सिद्ध अधिकार है, जो हमको हमारे जन्म के साथ ही प्राप्त हो जाता है |

error: Content is protected !!