शहर के जाने-माने व्यापारी सामाजिक क्षेत्र में खासा दखल रखने वाले स्वर्गीय प्रफुल्ल शाह जी आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी 32 वी पुण्यतिथि पर उनके चाहने वाले और शुभचिंतकों द्वारा पीड़ित मानवता की सेवा मैं वह सारे अच्छे कार्य किए गए जो ईश्वर को भी पसंद है..
सुबह से ही मानव सेवा को समर्पित कार्यक्रम किए गए जिसमें सुबह बेतवा उत्थान समिति एवं मुक्तिधाम सेवा समिति के सहयोग से पर्यावरण जागरूकता हेतु दोनों पार्कों में पारिजात एवं औषधि के पौधों का रोपण …दोपहर को कांच मंदिर के पास सार्वजनिक लंगर लगाकर लगभग 1300 लोगो को भोजन वितरण कराया..साथ ही लक्ष्मी बेन मोनजी कच्ची धर्मशाला एवं सार्वजनिक भोजनालय सरकारी अस्पताल में मरीजों के परिजनों को भोजन करवाया तत्पश्चात सरकारी अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरण किया गया एवं ग्रुप के सदस्यों द्वारा जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया गया… उसके बाद ग्रुप के सदस्य गौशाला जाकर गौमाता हेतु हरी घास का वितरण किया एवं रात में जरूरतमंद मुसाफिरों के लिए स्टेशन पर कंबल का वितरण किया गया.. प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी 5 बालिकाओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए स्कॉलरशिप स्वरूप ट्यूशन फीस प्रदान करने हेतु संकल्प लिया..