भारत में सबसे बड़ा निवेशक बनकर उभरा, पिछले साल के वैश्विक स्तर के तीसरे सबसे बड़े निवेशक से एक पायदान उपर चढ़ा
मुंबई, दिसंबर, 2021: भारत की अग्रणी अर्ली स्टेज निवेश फर्म वेंचर कैटलिस्ट्स ग्रुप ने 2021 में 207 समेकित डील्स पूरी करके अपनी वृद्धि को दोगुना किया है। कंपनी ने साल के दौरान 178 यूनिक स्टार्टअप्स में निवेश किया।
मुंबई स्थित निवेश कंपनी भारत के पहले और सर्वाधिक सक्रिय अर्ली स्टेज में निवेश करने वाले प्लेटफॉर्म वेंचर कैटलिस्ट्स और 9 यूनिकॉर्न्स का संचालन करती है, जो 100 मिलियन डॉलर का एक्सिलेरेटर फंड है।
सेक्टर-एग्नॉस्टिक समूह सिकोइया सर्ज, डीएसजी कंज्यूमर पार्टनर्स, नेक्सस वेंचर पार्टनर्स, लाइटस्पीड वेंचर्स, मैट्रिक्स पार्टनर्स जैसे प्रतिष्ठित वीसी और अन्य अर्ली स्टेज और एंजल निवेशकों जैसे एस्टार्क वेंचर्स, अर्ल्सफील्ड कैपिटल, एनीकट कैपिटल, टाइटन कैपिटल, अनुपम मित्तल, रमाकांत शर्मा, पंकज चड्ढा, संजीव बजाज, एसओएसवी, कुणाल सेठ, निखिल कामत, प्रवीण जाधव, ललित केशरे जैसे प्रमुख निवेशकों के साथ मिलकर निवेश करता है। इसके कुछ प्रमुख सक्रिय पारिवारिक कार्यालयों में नानावती परिवार, मनीष मोदी, पुजोलाना ग्रुप और सालारपुरिया ग्रुप शामिल हैं।
वेंचर कैटलिस्ट्स ग्रुप को छोटे भारतीय कस्बों और शहरों में इकोसिस्टम को मजबूत करने पर ध्यान देने के साथ देश में स्टार्ट-अप निवेश का लोकतंत्रीकरण करने के लिए जाना जाता है। लगभग 15% स्टार्टअप इन्हीं शहरों से आते हैं और इनमें शामिल कुछ मशहूर नामों में, सिलवासा स्थित पीनट बटर ब्रांड माय फिटनेस, पणजी स्थित नुमाडिक, लखनऊ स्थित IGP.com और कीरोस व भोपाल स्थित एग्रीगेटर शामिल है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर वेंचर कैटलिस्ट्स ग्रुप के सह संस्थपक और प्रेसिडेंड डॉ अपूर्व रंजन शर्मा ने कहा, “महामारी के कारण सेवा वितरण के मामले में कई गैप्स आ गए हैं, जिसे स्टार्टअप्स दूर कर रहे हैं। हम विकास के शुरुआती चरणों में ऐसे व्यवसायों का समर्थन करने के लिए विशाल अवसरों की परिकल्पना करते हैं। निवेश के चरण को ध्यान में रखते हुए, मूल्यांकन हमें आकर्षक रिटर्न के साथ निकलने में मदद करता है, जिससे हमारे व्यवसाय के विकास में कई गुना योगदान मिलता है। ”
2016 में डॉ अपूर्व रंजन शर्मा, अनिल जैन, अनुज गोलेचा और गौरव जैन द्वारा स्थापित, समूह ने लगातार दूसरी बार शीर्ष 10 वैश्विक सबसे सक्रिय एक्सिलेरेटर और इनक्यूबेटर की सूची में जगह बनाई है। यह टेकस्टार्स, बीपरफ्रेंस, 500 ग्लोबल, और एसओएसवी जैसे लोकप्रिय एक्सिलेरेटर्स को पीछे छोड़ चुका है और अब केवल वाई कॉम्बिनेटर से पीछे है।
वर्ष के कुछ प्रमुख निवेशों में ब्लूस्मार्ट, डुकान, क्लब, मेलोरा, काला गाटो, मित्रों टीवी, रेज कॉफी, पावर गमीज, कॉउटलूट, प्रेसिंटो, रिजॉल्व एआई, टोच, जिंगबस, राउंडलैब्स और स्टेज सहित अन्य शामिल हैं। इस साल निवेश में डीपटेक, बी2बी एसएएएस, फिनटेक, इंश्योरटेक, एफएंडबी, हेल्थटेक और मीडिया का दबदबा रहा।
सेक्टोरल नजरिए पर डॉ. शर्मा ने कहा, “हम फिनटेक, एडुटेक, एग्रीटेक, एफएमसीजी, ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में निवेश करना जारी रखेंगे। डीपटेक एक और सेक्टर है जिस पर हम बुलिश हैं क्योंकि महामारी के बाद भी कारोबार ऑनलाइन होता रहेगा।’’
टियर-2 और टियर-3 शहरों में 5,000 से अधिक एंजल निवेशकों के एक मजबूत नेटवर्क के साथ, वेंचर कैटलिस्ट्स ने आक्रामक रूप से अपने घरेलू और वैश्विक मौजूदगी को क्रमशः 70 से अधिक भारतीय शहरों और नौ देशों में विस्तारित किया है। वेंचर कैटलिस्ट्स ने टियर 2 शहरों से 15 स्टार्ट-अप्स में निवेश किया, जो कुल निवेश पोर्टफोलियो का 15 प्रतिशत है। टियर 2 शहरों की 33 संस्थापकों और 28 महिलाओं को भी समर्थन दिया गया है।
महामारी के चल रहे सामाजिक-आर्थिक संकट से अप्रभावित, वेंचर कैटलिस्ट्स ने 2021 में 62 संचयी निकास और लिक्विडिटी के मामले को देखा। साल का सबसे सफल निकास भारतपे रहा, जहां 80 गुना रिटर्न हासिल हुआ। अन्य महत्वपूर्ण निकासी में दुकान, इम्पैक्टगुरु और रूटर शामिल है। यह बाद में किए जाने वाले निवेश गतिविधि मूल्यांकन के लिए विकास क्षमता को भी इंगित करता है।