
यह जानकारी देते हुए पार्षद जनसेवक नरेष सत्यावना ने बताया कि पटेल स्टेडियम अजमेर के अन्तर्गत वल्लभ भाई पटेल जी की मूर्ति बहुत छोटे आकार की है जो इतने बड़े स्टेडियम में नजर तक नहीं आती है। वल्लभ भाई पटेल जो कि एक महान शख्सीयत एवं भारतीय गणराज्य के संस्थापक पिता थे ऐसी शख्सीयत की मूर्ति आदम कद बनवाकर लगवाई जाये एवं मूर्ति के आस-पास सौन्द्रीयकरण किया जाये। साथ ही पटेल स्टेडियम अजमेर में जो स्मार्ट सिटी के तहत मार्केट (दुकाने) का निर्माण कराया जा रहा है उस मार्केट का नाम वल्लभ भाई पटेल मार्केट रखा जाये। इसी के चलते माननीय महापौर व माननीय आयुक्त महोदय को पत्र सौपा गया।
(नरेष सत्यावना)
पार्षद एवं जनसेवक
मो. 7023305967