रघु शर्मा गुरुवार को केकड़ी क्षेत्र के दौरे पर

केकड़ी 15 दिसंबर(पवन राठी)गुजरात के कांग्रेस प्रभारी राज्य के पूर्व चिकित्सा मंत्री एवम केकड़ी विधायक रघु शर्मा गुरुवार को केकड़ी क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत ने बताया कि डॉ रघु शर्मा का दौरा सरवाड़ के अरवड ग्राम में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान से प्रारंभ होगा ।उसके बाद जिला चिकित्सालय केकड़ी में सर्व सुविधायुक्त एंबुलैंस का लोकार्पण करेंगे उसके बाद नगर पालिका द्वारा आयोजित प्रशासन शहरों के संग अभियान में शिरकत करके बघेरा के लिए प्रस्थान करेंगे।बघेरा में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान में शिरकत करेंगे।

error: Content is protected !!