राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा हर साल सर्दियों के समय अज़मेर के विभिन्न क्षेत्रों में कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस साल भी बढ़ती सर्दी को मद्देनजर रखते हुए। कंबल वितरण का आयोजन किया गया । इसके अंतर्गत 150 गरीब व बेसहारा लोगो को कंबल वितरत कर मानवीय राहत पहुंचाई ।संस्था द्वारा ये कार्य रात्रि के समय किया गया। जब बेसहारा लोग बढ़ती सर्दी का सामान करते नजर आए।
संस्था के कार्यकारी अधिकारी एसएन शर्मा का मानना है की इस तरह के कार्यक्रम से कही न कही ज़रूरतमंद लोगो को मद्दत मिलेगी ।ये कार्यक्रम सर्दी के बचाओ में कारगर सिद्ध होगा ।इस कार्यक्रम में संस्था के कार्मिक महेश चित्तोडिया , हंसराज रावत, व लक्षमण सिंह पंवार शामिल थे।