क्षमा आर. कौशिक फुल ब्राइट अमेरिकन फैलोशिप पूर्ण कर स्वदेश लौटी
दिनांक 16 दिसम्बर 2021: अजमेर: राजस्थान महिला कल्याण मण्डल, चाचियावास-अजमेर की सचिव एवं मुख्यकार्यकारी क्षमा आर. कौशिक एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी अमेरिका से 4 माह की फुल ब्राइट फैलोशिप सफलता पूर्वक पूर्ण कर भारत लौट गई है। श्रीमती कौशिक ने बताया कि एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी के इन्टरनेशनल टीचर फुल ब्राइट फैलोशिप कार्यक्रम 2020-21 के लिए राजस्थान से केवल मात्र उनका तथा सम्पूर्ण भारत में से 4 लोगों का चयन हुआ था जिनमें से एक वो थी। अपनी 4 माह की फैलोशिप के दौरान उन्होनें विशेष आवश्यकता वाले बच्चों तथा उनके अभिभावकों एवं अध्यापकों के साथ नई एवं बेहतर तकनीक से काम करना सीखा जिससे दिव्यांग बच्चों के विकास हेतु प्रयासों को गति मिल सकेगी।
श्रीमती कौशिक ने अपनी फैलोशिप अवधि में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के यूनिवर्सल डिजाइन ऑफ लर्निंग के आधार पर कक्षा-कक्ष वातावरण पर एक शोध पत्र लिखा जिसके माध्यम से न केवल राजस्थान बल्कि सम्पूर्ण भारत के उन अध्यापकों को मार्गदर्शन मिल सकेगा जो दिव्यांग एवं गैर दिव्यांग बच्चों के साथ सम्मिलित शिक्षण कार्य कराते है। श्रीमती कौशिक स्वयं भी इस विषय पर अपने क्षैत्र के अध्यापकों को प्रशिक्षण प्रदान करेगी। इनके नेतृत्व में वर्तमान में दो हजार से भी अधिक दिव्यांग बच्चों के शिक्षण, प्रशिक्षण एवं पुनर्वास के लिए कार्य किया जा रहा है साथ ही विशेष शिक्षा में अध्यापकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे है।
श्रीमती कौशिक ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पति व संस्था निदेशक राकेश कुमार कौशिक, अपने परिजनों तथा प्रियजनों, संस्था स्टाफ, एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी स्टाफ के साथ उन सभी दिव्यांग बच्चों को दिया जिनके साथ वे कार्य कर रही है।
(राकेश कुमार कौशिक)
निदेशक
मो. 9829140992