इंडियन ट्रेलब्लेजर अब देगा जयपुर की उभरते कलाकारों को मौका

जयपुर। इंडियन ट्रेलब्लेजर अब देगा जयपुर की उभरते कलाकारों को मौका।
इंडियन ट्रेलब्लेजर के निदेशक डॉ. नीरज माथुर ने बताया संस्था महिला सशक्तिकरण पर विगत काफी वर्षों से कार्य करता आ रहा है उसी क्रम में संस्था नव वर्ष के अवसर पर एक म्यूजिकल एल्बम लाने जा रही है जिसमें की जयपुर की उभरती गायिका प्रीति शर्मा एवं कलाकार वंशिका सुखवानी को एल्बम में मौका मिलेगा एल्बम का निर्देशन सुनील नाटाणी की देखरेख में होगा उक्त एल्बम को संस्था ने क्रेजी नाम दिया है डॉक्टर माथुर के अनुसार आने वाले समय में भी संस्था इसी तरह नए कलाकारों को मौका देगी जिससे कि उनका नाम समाज में हो सके।
देखा गया है कि बहुत से कलाकार जिनमें टैलेंट होता है किंतु उनको प्लेटफार्म मिलने का अभाव रहता है उन को ध्यान में रखते हुए इंडियन ट्रेल ब्लेजर उन कलाकारों को आगे भी मौका देता रहेगा।

error: Content is protected !!