केकडी 17 दिसम्बर(पवन राठी)
केकडी का गणेश राष्ट्रीय जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में राजस्थान की तरफ से खेलेगा।राउमावि केकड़ी के मीडिया प्रभारी पारस कुमार जैन ने बताया कि कोविलपट्टी (तमिलनाडु)में होने वाली ग्यारहवीं हॉकी इंडिया जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में राजस्थान टीम में केकड़ी के छात्र गणेश धोबी का चयन हुआ है । शारीरिक शिक्षक रामधन जाट ने बताया कि छात्र सत्र 20 -21 में राउमावि केकड़ी का छात्र गणेश हॉकी का राज्यस्तरीय प्रतिभावान खिलाड़ी रहा है। हॉकी राजस्थान के अध्यक्ष अरुण सारस्वत व सचिव मित्रानंद पूनिया के अनुसार प्रतियोगिता में राजस्थान को पूल ए में रखा गया है जहां उसका मुकाबला उड़ीसा और छत्तीसगढ़ से होगा प्रधानाचार्य मुकेश कुमार जैन ने छात्र का हार्दिक अभिनंदन कर जीत कीअग्रिम बधाई दी