सर्वोदय कॉलोनी स्थित जैन मंदिर ने भगवान अरहनाथ स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया

आज सर्वोदय कॉलोनी स्थित दिगंबर जैन मंदिर में भगवान अरह नाथ स्वामी का जन्म दिवस बड़ी ही धूमधाम से एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया |उसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, बड़े ही भक्ति भाव से पूजा पाठ एवं धार्मिक कार्य संपन्न हुए |प्रभु जी की शांति धारा के पुण्य अर्जक श्रीमान नवीन जी नीलिमा जी पाटनी थे |इस अवसर पर समाज के विनय गदिया, कमल कासलीवाल, अशोक सुलाया, दिनेश पाटनी, प्रवीण जैन, सुभाष गंगवाल ,सुभाष पाटनी,विनोद जैन,ताराचंद सेठी,महेश गंगवाल, श्रीमती रेणु पाटनी, मधु जैन, अनामिका सुरलाय ,इंदिरा कासलीवाल एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे|

error: Content is protected !!