स्वामी विवेकानंद की स्मृति में बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुवा आगाज
—————–
केकड़ी 18 दिसंबर(पवन राठी)स्वामी विवेकानंद की स्मृति में तृतीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज शनिवार को नगर पालिका सभा भवन में हुवा।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी विकास कुमार पंचोली थे सी बी ई ओ प्रेम चंद मोची लायंस अध्यक्ष एस एन न्याति सिटी थाना धिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय ए सी बी ई ओ राधेश्याम कुमावत सेवानिवृत प्रधानाचार्य मदन लाल नेनवा ने समारोह को विशिष्ठ आतिथ्य प्रदान किया।
समारोह की अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक खींव सिंह द्वारा की गई।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि आज की भाग दौड़ की जिंदगी से खेलो का स्थान लगभग समाप्ति की और है।जिंदगी को चुस्त दुरस्तर बनाये रखने में खेलो का बहुत महत्व है।खेलो से जंहा शरीर चुस्त दुरस्त रहता है वंही यह व्यक्ति के मनोबल में भी वृद्धि करता है।बैडमिंटन ऐसा खेल है जो सभी आयु वर्ग वालो के लिए उपयुक्त है।
प्रतियोगिता संरक्षक रमेश चंद्र पारीक ने बताया कि इस प्रतियोगिता को चार वर्गों में विभाजित किया गया है।जूनियर डबल्स में 6 युवा डबल्स में 23 सीनियर डबल्स में 5 एवम सीनियर डबल्स में 4 टीमें प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
संयोजक सत्यनारायण चौधरी एवम सचिव मनोज कुमावत ने बताया कि जूनियर डबल्स विजेता को 1100 रुपये नगद एवम ट्रॉफी व उप विजेता को 500 रुपये नगद एवम ट्रॉफी शेष सभी वर्गों की विजेता टीम को 2100 रुपये नगद एवम ट्रॉफी व उपविजेता टीम को 1100 रुपये नगद व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षक कैलाश गौड़ एवम रामसहायक मीणा प्रभारी की भूमिका निभा रहे है।