धूप सेकना घाटे का सौदा हुवा साबित

केकड़ी 20 दिसंबर (पवन राठी)अजमेरी गेट निवासी सुलेमान को धूप सेकना घाटे का सौदा साबित हुवा और वह इस दुनिया से ही रुखसत हो गया।
प्रकरणानुसार अजमेरी गेट निवासी सुलेमान की ब्यावर रोड चौराहे पर दातार कबानी वर्कशॉप नाम से दुकान है।प्रतिदिन की भांति आज सोमवार को भी उसने अपनी दुकान खोली और बाहर धूप सेकने बैठ गया। इसी दौरान दुकान के बाहर रखे ऑक्सीजन बनाने के काम आने वाले कार्बोरेटर सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया और सुलेमान का जबड़ा बुरी तरह से जख्मी हो गया।घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने जख्मी सुलेमान को जिला अस्पताल पंहुचाया जंहा उपचार के दौरान सुलेमान ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना पर सिटी पुलिस थाने से ए एस आई रोडू राम मय पुलिस टीम के अस्पताल पंहुचे और घटना स्थल पर मौजूद लोगों से जानकारी एकत्रित की।
घटना के बाद घटना स्थल पर तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई थी।

error: Content is protected !!