राजस्थान लोक सेवा आयोग 73 वां स्थापना दिवस समारोह, मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि, वर्चुअल माध्यम से होंगे सम्मिलित

अजमेर, 21 दिसम्बर। राजस्थान लोक सेवा आयोग का 73 वां स्थापना दिवस समारोह 22 दिसंबर को आयोग परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत होंगे। आयोग के संयुक्त सचिव श्री आशुतोष गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन व राष्ट्रगीत से होगी। इसके बाद अतिथियों का स्वागत, विशिष्ट अतिथिगणों का उद्बोधन होगा। इस दौरान आयोग के गौरवमयी इतिहास को प्रदर्शित करती एक शार्ट डाक्यूमेंट्री का भी प्रदर्शन किया जाएगा। अध्यक्ष डाॅ. शिव सिंह राठौड के उद्बोधन व सदस्य श्री जसवंत सिंह राठी के धन्यवाद ज्ञापन के बाद राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

ashutosh gupta
जनसंपर्क अधिकारी नवीन कुमार आनन्दकर ने बताया कि समारोह की शुरूआत प्रातः 11.30 बजे से होगी। लगभग डेढ घंटे की समयावधि में समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पुलिस बैंड के द्वारा मधुर धुनों की भी प्रस्तुती दी जाएगी। निर्देशाुनसार सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोग भवन को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। उल्लेखनीय है कि 22 दिसम्बर, 1949 को आयोग के माननीय अध्यक्ष तथा सदस्यों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी होने के पश्चात् ही राजस्थान लोक सेवा आयोग विधिवत रूप से प्रभाव में आया। समय के साथ कार्यप्रणाली में संवर्धन करते हुए आयोग ने संचार क्रांति और आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए परीक्षार्थियों की सुविधार्थ अनेक प्रक्रियाओं को आॅनलाइन कर दिया है। आयोग ने अपने अभी तक के सफर में सफलता के अनेक आयाम स्थापित किए हैं। अनेक ऐसे नवाचार अपनाए हैं, जिनकी सराहना देश के विभिन्न लोक सेवा आयोग द्वारा भी की गई है।

error: Content is protected !!