अजमेर 21 दिसम्बर। सातवीं अखिल भारतीय सम्राट पृथ्वीराज चौहान मेमोरियल ओपन शूटिंग चैम्पियनशिप का आयोजन आगामी 27 से 31 दिसम्बर तक लोहागल रोड़ स्थित ग्लोबल कॉलेज के पीछे करणी स्पोर्टस् शूटिंग एण्ड एडवर्च अकादमी पर किया जाऐगा।
प्रतियोगिता के बारे में कंवल प्रकाश किशनानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इसमें देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 500 छात्र/छात्राऐं/पुरूष व महिलाऐं प्रतियोगिता में भाग ले रहे है। उन्होंने बताया कि पंाच दिवसीय इस प्रतियोगिता में अनेक पुरूष एवं महिला सहित जूनियर वर्ग में अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शूटर भाग लेगें, इस प्रतियोगिता में पुरूष, महिला, यूथ, जूनियर एवं जूनियर वर्ग के मुकाबले खेले जाऐगे।
श्री किशनानी ने बताया कि एयर राइफल एवं पिस्टल के व्यक्तिगत एवं टीमें मुकाबले होगें, प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को एक लाख रुपये से भी अधिक नगद इनामी राशि के साथ-साथ ट्राफिया प्रदान की जाऐगी।
प्रतियोगिता के सह संयोजक विनीत लोहिया के अनुसार इसमें प्रति वर्ष की भांति इस बार भी दिल्ली, हरियाण, पंजाब, उत्तरप्रदेश, बिहार, उतराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश एवं मेजबान राजस्थान के शूटर भाग लेने अजमेर आ रहे है। प्रतियोगिता में लिटिल चैम्प (12 वर्ष तक), यूथ (18 वर्ष तक), जूनियर (21 वर्ष तक), सीनियर (21 वर्ष से अधिक) के साथ विकलांग, वरिष्ठ नागरिक (40 से 80 वर्ष) तथा पत्रकारों एवं वकिलों के लिए मुकाबले होगें।
प्रतियोगिता के आयोजन सचिव हिम्मत सिंह राठौड ने बताया कि सभी प्रतिभागियों के लिए आयोजन समिति की ओर से ठहरने एवं भोजन व्यवस्था की गई है। इसमें निर्मल सिंह कोडिनेटर तथा मनोज शर्मा रंेज ऑफिशियल होगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 27 दिसम्बर को प्रातः 11ः30 बजे होगा। अधिक जानकारी के लिए इन नम्बरों पर सम्पर्क किया जा सकता है 8800613607, 7976073609, 7976047189