अतिक्रमण व अवैध निर्माण के 5 मामलों के संबंध में नगर निगम आयुक्त को मांग पत्र सौंपा

आम आदमी पार्टी अजमेर द्वारा अजमेर शहर में अतिक्रमण व अवैध निर्माण के 5 मामलों के संबंध में ( अवैध के विरुद्ध युद्ध ) समिति अध्यक्ष अफाक अली के नेतृत्व में नगर निगम आयुक्त को मांग पत्र सौंपा।
अफाक अली ने ने बताया कि Aura होटल ( शास्त्री नगर रोड ), क्रॉसलेन होटल ( जयपुर रोड ), KC Inn होटल ( जयपुर रोड ), एम्बेसी होटल ( जयपुर रोड ) व KG Stone अस्पताल ( गौरव पथ ) इन पांच होटलों व हॉस्पिटल कि बिल्डिंग में पार्किंग हेतु कोई स्थान चिन्हित नहीं है। जहां इन के प्रबंधन द्वारा पार्किंग सुविधा ना दिए जाने से सड़क पर गाड़ियाँ पार्क की जा रही हैं व होटल क्रॉसलेन के पास एक सरकारी रोड है जिस पर पेवर करवा कर होटल उसे अपने व्यावसायिक उपयोग में ले रहा है। जिससे सड़क मार्ग पर अनुचित अतिक्रमण हो रहा है व अजमेरवासियों को असुविधा हो रही है। साथ ही कुछ में पार्किंग के स्थान पर अन्य व्यावसायिक गतिविधियाँ संचालित हो रही हैं। इसी संबंध में आम आदमी पार्टी अजमेर (अवैध के विरुद्ध युद्ध ) समिति द्वारा पांच चिन्हित बिल्डिंग के बारे नगर निगम आयुक्त को मांग पत्र सौंपा गया। व उक्त होटल व हॉस्पिटल पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने हेतु मांग की ताकि अजमेर की जनता को राहत मिले।
इस दौरान ज़िला सचिव चंद्र बालानी, ज़िला सह कोषाध्यक्ष राजेश नायक, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष हेमंत गहरवार, अजमेर उत्तर विधानसभा अध्यक्ष हरिराम कोटवानी,ज़िला उपाध्यक्ष टेम्पो टैक्सी ड्राइवर यूनियन दीपक कुमार, प्रीतम, हेमनंदनी, ऋषिदत्त शर्मा, राजेश तेजवानी व आदि कार्यकर्ताओं का सक्रिय योगदान रहा।

पृथ्वी सिंह नरूका
मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी, जिला अजमेर

error: Content is protected !!