सुरेंद्र दुबे स्मृति सम्मान समारोह एवम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन गुरुवार को

हास्य कवि पद्म श्री अशोक चक्रधर होंगे व्यंग्य रत्न से सम्मानित
———————————————–
केकड़ी 22 दिसंबर (पवन राठी)हास्य कवि स्व. सुरेंद्र दुबे की स्मृति में सम्मान समारोह एवम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन 23 दिसंबर को प्रातः 11 बजे एम एल डी बी एड कॉलेज अजमेर रोड में होगा।समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस के गुजरात प्रभारी राज्य के पूर्व चिकित्सा मंत्री एवम केकड़ी विधायक रघु शर्मा होंगे जबकि अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष कमलेश साहु द्वारा की जाएगी।
समारोह को आई जी अजमेर एम सिंगथर महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर के कुलपति अनिल शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी घनश्याम शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा उपखंड अधिकारी केकड़ी विकास कुमार पंचोली श्रीमती तारामती वैष्णव उपखंड अधिकारी सरवाड़ पुलिस उपाधीक्षक केकड़ी खींव सिंह राहुल पारीक तहसीलदार केकड़ी राम कल्याण मीणा तहसीलदार सरवाड़ समारोह को विशिष्ठ आतिथ्य प्रदान करेंगे।
समारोह में विख्यात हास्य कवि पद्म श्री अशोक चक्रधर को व्यंग्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा और 1 11111 कि नगद राशि एवम प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कीर्ति काले दिल्ली-कैलाश मंडेला शाहपुरा- शिव तूफान ब्यावर-नवीन शर्मा बिजयनगर-उमेश उत्साही जयपुर-अशोक चारण जयपुर-दीपक पारीक भीलवाड़ा-देवकरण मेंघवंशी केकड़ी एवम दिनेश बंटी शाहपुरा अपनी कविताएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को गुदगुदायेंगे।

error: Content is protected !!