रामानुज जयंती पर गणित मेले का हुवा आयोजन

केकड़ी 22 दिसंबर(पवन राठी)रामानुज पर बुधवार को पटेल आदर्श विद्या निकेतन बालिका माध्यमिक विद्यालय में गणित मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्रधानाचार्य बृजराज शर्मा एवम सिखवाल ब्राह्मण समाज अध्यक्ष व सेवानिवृत प्रधानाध्यापक रामेश्वर उपाध्याय ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
प्रधानाध्यापिका माया ओझा ने रामानुज के जीवन पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि रामानुज बचपन से ही मेघावी छात्र थे और गणित से उनका गहरा लगाव था।
इस अवसर पर गणित प्रश्न मंच सुडोकु स्टाल निबंध पोस्टर जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
सुडोकु में साक्षी गौतम व पलछिन कांडलोत ने प्रथम स्थान निबंध प्रतियोगिता में महिमा वर्मा व सिया झंवर ने प्रथम व सोनल चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।पोस्टर प्रतियोगिता में साक्षी गौतम ने प्रथम व एकता कोरानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम संचालन पार्वती साहू ने किया।

error: Content is protected !!