जयपुर, 23 दिसंबर 2021: हेल्थटेक स्टार्टअप Sugar.fit ने जयपुर में अपने प्लेटफॉर्म को लॉन्च करने की घोषणा की है। अब जयपुर में उपभोक्ता Sugar.fit के इस प्लेटफॉर्म पर काफी अलग हटकर सेवाएं हासिल कर सकते हैं, जिसमें मरीजों को प्रशिक्षित लाइफस्टाइल कोच तक पहुंच, रोग के संबंध में तकनीकी जानकारी और मेडिकल एक्सपटर्स की सेवाएं प्रदान करना शामिल हैं। इससे मरीज प्रीडायबिटीज और टाइप टू डायबिटीज को रिवर्स करने की दिशा में कदम उठा सकते हैं। Sugar.fit डायबिटीज को रोकने, उसे मैनेज करने और बीमारी को रिवर्स करने के लिए प्रयासरत है।
Sugar.fit एक मजबूत तकनीकी बैकग्राउंड के साथ आता है, जो अपने उत्पादों को क्रॉनिक हेल्थकेयर मैनेजमेंट मार्केट में अलग करता है। डायबिटीज को मैनेज करने के लिए आंकड़ों पर आधारित रोग की आंतरिक जानकारी, गहन पर्सनल कोचिंग और डायबिटीज मैनेजमेंट के एक समग्र नजरिये से लैस इस प्रॉडक्ट से कई लोगों को प्री-डायबिटीज या टाइप टू डायबिटीज को रिवर्स करने में स्थायी रूप से काफी मदद मिल सकती है।
क्योरफिट, एंडिया पार्टनर्स और टैंगलिन वेंचर्स पार्टनर्स द्वारा समर्थित, यह स्टार्टअप ग्लूकोज मॉनिटिरिंग टेक्नोलॉजी (सी.जी.एम) का इस्तेमाल करता है। इससे यूजर्स अलग-अलग भोजन और लाइफस्टाइल से जुड़ी गतिविधियों का वास्तविक प्रभाव अपने ब्लडशुगर लेवल पर देख सकते हैं। Sugar.fit के समग्र कार्यक्रम में हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स के साथ कई गहन तकनीक जैसे कोचिंग, व्यक्तिगत विश्लेषण, टेस्टिंग और इससे जुड़े हुए डिवाइसेज शामिल हैं।
Sugar.fit के को-फाउंडर मदन सोमसुंदरम ने लॉन्च के अवसर पर कहा, “डायबिटीज से होने वाली परेशानियां जटिल होने से भारत में 20 में से 1 मरीज की मौत होती है। मौजूदा इलाज इस बीमारी की समस्या का जड़ से समाधान नहीं कर सकते। भारत में लोगों को सेहतमंद जिंदगी जीने की कोशिश में बीमारी को बेहतर तरीके से मैनेज करने की जरूरत है। जिस समाधान की सबसे ज्यादा जरूरत थी, उसका हिस्सा बनकर Sugar.fit अपने उपभोक्ताओं को नई तकनीक से लैस सोल्यूशन प्रदान करने के मिशन पर है, जिससे लोगों को सही समय पर रोग का पता लगाने और बीमारी को मैनेज करने के लिए व्यक्तिगत सहायता फौरन मिलती है। अब तक हमारी प्रगति ने सैकड़ों उपभोक्ताओं की दवाइयों पर निर्भरता कम करने और स्वस्थ जिंदगी गुजारने में मदद की है। अलग-अलग शहरों से अपने प्रॉडक्ट को मिले जबर्दस्त रेस्पॉन्स से हमें उम्मीद है कि हमारे अनोखे नजरिये से जयपुर में भी लोगों को डायबिटीज को मैनेज करने और उसे रिवर्स करने में मदद मिलेगी।”
Sugar.fit की चीफ मेडिकल ऑफीसर डॉ. छवि मेहरा ने कहा, “मेरे पूरे कॅरियर में डायबिटीज के तरह-तरह के केस आए हैं। इस आधार पर मैं कह सकती हूं कि डायबिटीज को मैनेज करने के क्षेत्र में नई टेक्नोलॉजी के विकास से वास्तव में बड़ा बदलाव आया है। मरीज काफी गंभीरता से डायबिटीज को स्थिर ढंग से मैनेज करने की जरूरत महसूस कर रहे हैं, जिससे उन्हें सेहतमंद जिंदगी जीने में मदद मिले। पारंपरिक तरीकों का प्रयोग कर डायबिटीज को मैनेज करना और उसे रिवर्स करना मुश्किल हो सकता है। Sugar.fit जैसा प्लेटफॉर्म, जो नई तकनीक से लैस नजरिये पर निर्भर करता हैं, से मरीज आसानी से बीमारी को मैनेज करने के तरीके को समझ सकते हैं। लाइसेंस प्राप्त प्रोफेशनल्स के माध्यम से उन्हें मार्गदर्शन भी दिया जाता है। इससे भारत में डायबिटीज के मरीजों के जीवन स्तर को सकारात्मक रूप से सुधारा जा सकता है और डायबिटीज के इलाज और प्रबंधन में खासी प्रगति की जा सकती है।”
Sugar.fit का परिचालन फिलहाल अहमदाबाद, जयपुर, इंदौर, लखनऊ, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, दिल्ली-एनसीआर, कोलकाता और पुणे में किया जा रहा है। कंपनी की अगले कुछ महीनों में देश के कई अन्य शहरों में विस्तार की योजना है।