तेरह दिन बाद मिला फुर्र हुवा ट्रेलर

दो को किया गिरफ्तार -पुलिस ने माल सहित ट्रेलर किया बरामद
=======================
केकड़ी 24 दिसंबर*पवन राठी*
केकड़ी से 11 दिसंबर को 20 लाख के 32 टन उडद लदा ट्रेलर बीकानेर पंहुचने से पहले ही रास्ते से फुर्र हो गया था।जिसकी केकड़ी सिटी पुलिस थाने में रिपोर्ट भंवर लाल रामेश्वर प्रसाद के साझेदार ओम प्रकाश मूंदड़ा द्वारा 15 दिसंबर को दर्ज करवाई गई थी।रिपोर्ट दर्ज करवाने से पूर्व हरमुमकिन ट्रेलर की तलाशी के कार्य को अंजाम दिया गया था हर तरह से असफल होने पर पीड़ित द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा उप अधीक्षक खींव सिंह के निर्देशनऔर थाना धिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में की गई कड़ी मेहनत के चलते पुलिस ने सूचना के आधार पर ना केवल ट्रेलर व 32 टन उडद ही वरामद किया बल्कि दो लोगो को गिरफ्तार कर चेन की सांस ली है।पुलिस द्वारा गिरफ्तार लोगो मे चोसला कॉलोनी सावर निवासी नोरतमल पुत्र पौलुराम जांगिड़ एवम क़ासिर पुलिस थाना देवली निवासी बनवारी लाल पुत्र चांदमल शर्मा शामिल है।थानाधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार दोनो मुल्जिमो को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
मामले का खुलाशा करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल राजेश मीणा कांस्टेबल रामराज सामरिया शुभकरण राकेश यादव राजेन्द्र कुमार दिनेश मीणा सम्मिलित थे।

error: Content is protected !!