केकड़ी 25 दिसंबर (पवन राठी)पतंजलि योग समिति,केकडी द्वारा स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 75 करोड़ करोड़ सूर्य नमस्कार करवाए जाने के लक्ष्य को लेकर बैठक आयोजित की गई।
पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सत्यनारायण सोनी ने बताया की इस वर्ष हमारा देश स्वतंत्रता की 75 वी जयंती को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है इसी परिपेक्ष में 2 दिसंबर 2021 से पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया हम सभी का यह पुनीत कर्तव्य है की 75 करोड़ सूर्य नमस्कार का विश्व कीर्तिमान बनाने का संकल्प जो आयुष विभाग ,योग का अग्रणी संस्थान पतंजलि योगपीठ ,क्रीड़ा भारती एवं नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन, गीता परिवार, हार्टफुलनेस द्वारा लिया गया है।
योग के प्रति रुचि रखने वाले सभी भाई बहनों से बड़ों से विनम्र अनुरोध है की इस 75 करोड़ सूर्य नमस्कार का विश्व कीर्तिमान बनाने के कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दर्ज करने हेतु 1 जनवरी 2022 से 7 फरवरी 2022 तक प्रतिदिन न्यूनतम 13 सूर्य नमस्कार कर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं एवं जो भी इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता करेगा उसे राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा ।
पंजीकरण करवाने हेतु www.75 suryanamaskar.com वेबसाइड पर अपलोड करें।
तहसील प्रभारी कैलाश चंद राटा व वरिष्ठ योगशिक्षक जे.पी. सोनी ने सभी शिक्षण संस्थानों के संस्थाप्रधानों व संगठनों के अध्यक्षों से इस कार्यक्रम में सहभागिता हेतु आगे आने का आह्वान किया। बैठक में सत्यप्रकाश पारीक, विष्णुप्रकाश पारीक, रामबाबू सोनी, महावीर लखारा, गिरीश चंदेल, मनीष नामा, नंदलाल माली, सहित पतंजलि के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Surya namaskar is very important exercise so that I will intrested all steps please