भा ज पा समर्पण निधि सत्र में 21 लाख के सहयोग की घोषणा

केकडी25 दिसम्बर(पवन राठी)
भारतीय जनतापार्टी अजमेर देहात के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन रात्रि को समर्पण निधि हेतु आयोजित विशेष सत्र में
भारतीय जनतापार्टी राजस्थान के प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर भाईसाहब ने कहा कि भाजपा सूचिता की राजनीति में विश्वास रखती है और पार्टी संगठन गतिविधीयों को निरन्तर गतिशील रखने हेतु कार्यकर्ता,कार्यक्रम,कार्यालय की रूपरेखा पर चलती है पार्टी के कार्यक्रम चलेंगे तो खर्चा भी होगा और पार्टी यह नही चाहती है कि पार्टी किसी व्यक्ति विशेष के पीछे ही चले क्योकि पार्टी से करोड़ो समर्पित कार्यकर्ता जुड़े हुए है नो कोई समय का समर्पण करता है और कोई अपनी हैशियत के अनुसार धन भी समर्पित करता है और ऐसे छोटी छोटी राशि से ही संगठन की गतिविधियां संचालित होने से सभी कार्यकर्ताओं में अपनत्व व सहकारिता की भावना उतपन्न होती है,प्रारम्भ में थैली भेंट करने की परंपरा थी अब इसको ओर पारदर्शी बनाने के लिए पार्टी ने समर्पण निधि के माध्यम से सहयोग राशि एकत्रित करने का निर्णय लिया है जिसमे दो हजार रु से अधिक की राशि का सहयोग केवल चेक द्वारा ही स्वीकार करने का पार्टी ने निर्णय किया है।साथ ही उन्होंने बताया कि यह समर्पण निधि कार्यक्रम 3 चरणों मे सम्पन्न होगा जिसमें ठेठ नीचे बुतब स्तर तक के कार्यकर्ताओं से भी सहयोग राशि ली जाएगी इसका उद्देश्य पार्टी का अंतिम छोर पर बैठे कार्यकर्ता तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया है।यह कार्यक्रम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस से
पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी तक सम्पन्न होगा।चन्द्रशेखर भाईसाहब ने विभिन उद्दरणो के माध्यम से कार्यकर्ताओ को प्रेरित करते हुए बताया कि केरल छोटा होने के बावजूद समर्पण निधि में सबसे अधिक समर्पण राशि देता है।मेने बंगाल चुनाव में चुनाव प्रचार के दौरान देखा कि कार्यकर्ता दूर दूर से साइकिल पर आते है और घर से चावल लेकर आते है और वही सब बैठकर खाते है।यह कार्यकर्ताओ का समर्पण भाव है अतः सभी उदार व समर्पित भाव से सहयोग राशि प्रदान करे,इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओ ने 21 लाख रु की सहयोग राशि के समर्पण की घोषणा की जिनका संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर भाईसाहब ने दुपट्टा पहनकर स्वागत किया,प्रारम्भ में अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर भाईसाहब का साफा व दुपट्टा पबनकर स्वागत किया व सभी सहयोगकर्ताओ का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!