केकड़ी 25 दिसंबर (पवन राठी)20 लाख की कीमत का 32 टन उडद लदा ट्रेलर ओझल करने के आरोप में गिरफ्तार दोनो आरोपियों को पुलिस द्वारा आज कोर्ट में पेश किया गया जंहा से दोनो को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।गिरफ्तार आरोपियों में चोसला कॉलोनी सावर निवासी नोरतमल पुत्र पौलु राम जांगिड़ एवम ग्राम क़ासिर पुलिस थाना देवली जिला टोंक निवासी बनवारीलाल पुत्र चांद मल शर्मा शामिल है।
सिटी पुलिस थाना प्रभारी सुधीर कुमार उपाध्याय ने बताया कि दो दिनों में पुलिस गहन पूंछ ताछ करके अन्य मामलो में संलिपत्तता का पता लगाने का प्रयास करेगी।