सातवीं अखिल भारतीय सम्राट पृथ्वीराज चौहान मेमोरियल शूटिंग चैम्पियनशिप-2021
अजमेर 27 दिसंबर। पूर्व सांसद एवं राजस्थान धरोहर संरक्षण प्रोन्नाति प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने सोमवार को यहां कहा है कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान इस देश के ऐसे जननायक थे जिन पर प्रत्येक भारतीय को गर्व होता है। वे जहां एक कुशल प्रशासक थे वही निशानेबाजी कला में निपुण रहे। उनकी इसी कला के माध्यम से उन्होंने इतिहास में अपनी अलग पहचान बनाई।
सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक की 25वीं वर्ष गांठ के उपलक्ष लोहागल रोड़ स्थित करणी स्पोर्टस् शूटिंग एवं एडवचर्स अकादमी के तत्वावधान में आयोजित सातवीं अखिल भारतीय सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मृति शूटिंग प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री लखावत ने देश भर से आए युवा निशानेबाजों का आव्हान किया कि वे सम्राट पृथ्वीराज चौहान कि इसी कला को आगे बढ़ाते हुए एक कुशल एवं निपुण निशानेबाज बने, सम्राट पृथ्वीराज चौहान कि इसी कला को लेकर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में लगातार 14 वर्षों तक वहां की एक प्रोफेसर ने शोध किया तथा इसका परिणाम एक ऐसी पुस्तक के रूप में आया जिसमें उनकी निपुणता के बारें में बारीकी से लिखा गया।
श्री लखावत ने इस अवसर पर अजमेर के चंद्रवरदाई नगर में उनके कार्यकाल में बनाए गए खेल नगर की चर्चा भी की जिसका नाम सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्टेडियम रखा गया है जहां पर शहर भर से खिलाड़ियों को विभिन्न खेलो की सुविधाऐं उपलब्ध रहती है।
इस अवसर पर प्रतियोगिता के संयोजक कंवल प्रकाश किशनानी एवं आयोजन सचिव हिम्मत सिंह राठौड़ ने प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी समारोह में गत वर्षाे में उपलब्धियां अर्जित करने वाले युवा खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह में विशिष्ट अतिथि कंवल प्रकाश किशनानी, विनीत कुमार लोहिया, राजस्थान राईफल ऐसोशेेशन के सचिव शंशाक कोरानी, सरपंच ग्राम पंचायत गोला, श्रीमती सुमन कुमार, रिलायंस मार्ट एसएम अजीत पारीक, रिलायंस मार्ट सहायक प्रबंधक शंकर लाल, एचडीएफसी बैंक मैनेजर विजय कुमार, देव नगर विकास समिति अध्यक्ष जगदीश सिंह, उपाध्यक्ष श्री अशोक पारीक, जयपुर शूटिंग रेंज के डायरेक्टर महेंद्र शेरावत निर्मल सिंह, मनोज शर्मा उपस्थित रहें।
इस अवसर पर पदक विजेता शूटर अभिलाषा राठौर, अक्षय सिंह, आर्य प्रताप सिंह, प्रेरणा सिंगोदिया, कृष्णा सिगोदिया, अश्वनी गौड़, महिमा चौधरी, रूद्र प्रताप सिंह, कशिश राठौड, रियास तवंर, यशवनी राजावत, रूद्राक्ष एवं धर्यवीर सिंह को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
हिम्मत सिंह राठौड
8800613607