एक शाम श्याम बाबा के नाम भजन संध्या आज

केकडी 28 दिसम्बर(पवन राठी)
श्री श्याम प्रेमी परिवार केकड़ी द्वारा बुधवार को एक शाम बाबा श्याम के नाम श्याम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।श्याम प्रेमी परिवार के कुश बागला ने बताया कि बुधवार को रात्रि 7 बजे से केकड़ी के नगर पालिका रंगमंच प्रांगण में इस भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। विशाल भजन संध्या को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्री श्याम प्रेमी परिवार के सदस्यों ने बताया कि इस मौके पर श्री खाटू श्याम का दरबार सजाया जाएगा। भजन संध्या में सुप्रसिध्द भजन गायक प्रमोद त्रिपाठी जयपुर व सुरभि चतुर्वेदी जयपुर, गौतम शर्मा दूनी, के अलावा दीपक काबरा, ऋषभ मित्तल, संजय अग्रवाल, गौरवी परासर व भगवान गोस्वामी भजनों की रास सरिता बहाएंगे। इस मौके पर भगवान खाटू नरेश का दरबार सजाकर अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा साथ ही छप्पन भोग की झांकी भी सजाई जाएगी। ठाकुरजी सामने अखंड जोत भी जलाई जाएगी वही भजन संध्या के दौरान पुष्प वर्षा भी की जाएगी। इस आयोजन को लेकर अंतिम तैयारियां श्री श्याम प्रेमी परिवार के संजय मून्दडा, मुकेश शर्मा, भरत महेश्वरी,शेखर सोनी, मनीष जैन, सुमित धूपिया, आशिष बियानी, मयंक न्याति , हनुमान बाथरा, अभिषेक गोयल, अभिषेक जैन, अनिल गोयल, दीपक चौधरी, नवरतन राठी, कुश बागला, हर्षित बंसल सहित कई सदस्यों द्वारा की जा रही है।

error: Content is protected !!