सर्वश्रेष्ठ अध्ययन ही सेवा के लिए प्रेरित करता है : 6वीं एलुमनी मीट आयोजन

अजमेर, दिनांक 29 दिसम्बर 2021 को राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास द्वारा संचालित सागर कॉलेज मे पूर्व छात्र मिलन समारोह (एलुमनी मीट) का आयोजन वर्चुअल किया गया। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश जादव केन्द्रिय विश्व विद्यालय किशनगढ, अध्यक्ष सेवानिवृत प्राचार्य, रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजूेेशन डॉ. के. बी रथ , क्षमा आर कौशिक , राकेश कुमार कौशिक, डॉ. भगवान सहाय शर्मा, आदि द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
निदेशक श्री कौशिक ने जानकारी देते हुये बताया कि सर्वप्रथम संस्था संस्थापक स्वर्गीय श्री सागरमल कौशिक जी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर उनके मानव सेवा कार्यों को याद करते हुये याद किया गया। इनके जन्मदिन पर कॉलेज द्वारा प्रतिवर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है। वर्चुअल कार्यक्रम के जरिये पूर्व छात्रों ने सामूहिक व एकल नृत्य प्रस्तुत किये तथा अपने विचार साझा करते हुये बताया कि कॉलेज मे प्रत्यक्ष रूप से विशेष शिक्षा मिलने से दिव्यांगजनों के साथ शिक्षण प्रशिक्षण और पुनर्वास के दौरान चुनौतियों का सामना नही करना पड़ता है उत्कृष्ट शिक्षण से विशेष शिक्षकों की समाज मे अलग पहचान बनी है अपने आस पास मानव सेवा कार्य कर रहे है।
मुख्य डॉ. जाधव ने उदबोदन मे बताया कॉलेज दिव्यांगजन के लिए मानव संसाधन तेयार कर और शिक्षण प्रशिक्षण के माध्यम से समाज के लिये अनुकरणीय कार्य कर रहा है जिससे दिव्यांगजनों के प्रति जनजागरूकता बढ़ रही है कॉलेज का सर्वश्रेष्ठ अध्ययन ही सेवा के लिए प्रेरित करता है।
श्रीमती कौशिक द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विशेष शिक्षा मे निरंतर सीखने के लिये मोटिवेशन प्रदान किया गया।
अनुराग सक्सेना, तरूण शर्मा, नानूलाल प्रजापति, नेमीचन्द वैष्णव, लक्ष्मण सिंह चौहान, पदमा चौहान, रामनिवास प्रजापत, ईश्वर शर्मा ।
राकेश कुमार कौशिक
निदेशक

error: Content is protected !!