गेमलियावास निवासी रामलाल सेवलिया बने बैंगलोर जाट माहसभा के अध्यक्ष

अखिल भारतीय जाट महासभा की बैठक में सर्व सम्मति के साथ जाट महासभा के अध्यक्ष का ताज रामलाल सेवलिया को मिला। इस बीच बैठक में समाज की कुरीतियां दूर करने को लेकर भी चर्चा की गई। बुधवार को तेजेश्वर महादेव जाट समाज के परागण मे बैठक कर अखिल भारतीय जाट महासभा की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर भी विचार हुआ। इसके अलावा जाट महासभा के अध्यक्ष का कार्यकाल पूर्ण हो जाने के बाद में नए अध्यक्ष बनाने पर चर्चा हुई। जिस पर पूर्व अध्यक्ष के अलावा अन्य जाट महासभा के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष के रूप में रामलाल सेवलिया के नाम पर सहमति जताई। जिस पर सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस बीच उन्हें पगड़ी बांधकर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष रामलाल सेवलिया ने कहा कि वह जाट समाज की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। इसके अलावा समाज की कुरीतियां दूर करना मुख्य उद्देश्य रहेगा। बैठक के दौरान शारीरिक दूरी का भी पालन किया गया।
सेवलिया के अध्यक्ष बनने पर मेड़ता क्षेत्र मे खुशी
जाट युवा विंग के अध्यक्ष एडवोकेट विजय पाल राव ने रामलाल सेवलिया को बैंगलोर जाट माहसभा के अध्यक्ष बनने पर आभार व्यक्त किया। सेवलिया को अध्यक्ष बनाए जाने पर मेड़ता जाट समाज के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए जाट युवा विंग के अध्यक्ष एडवोकेट विजय पाल राव ने कहा कि सेवलिया के अध्यक्ष बनने पर समाज के विकास मे एक गति मिलगी तथा युवा मे नई उर्जा शक्ति का संचार होगा। क्षेत्र के विधायक इन्द्रा देवी बावरी, रियां बड़ी प्रधान प्रतिनिधि मदन राम गौरा, कुम्माराम चौयल (सेमाजसेवी) , मनोज सोनी अध्यक्ष बाल कल्याण समिति नागौर सहित कही मेडता विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व संरपचो ने फोन पर बधाई व शुभकामनाएं दी

error: Content is protected !!