पार्किंग व्यवस्था की जानकारी बाबत मांग पत्र सौंपा

आज आम आदमी पार्टी अजमेर द्वारा ( अजमेर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत निर्मित / निर्माणाधीन प्रोजेक्ट की पार्किंग व्यवस्था की जानकारी बाबत) मांग पत्र कार्यवाहक जिला अध्यक्ष हेमंत गहरवार के नेतृत्व में अजमेर जिला कलेक्टर को सौंपा।
अजमेर ज़िला कार्यवाहक अध्यक्ष हेमंत गहरवार ने बताया कि अरबन हाट परिसर में निर्मित मसाला चौक, पटेल स्टेडियम परिसर में निर्माणाधीन दुकाने व आनासागर झील के निकट बन रहे सेवन वंडर्स जहां पर आने वाले समय में बहुत से पर्यटक पहुंचेंगे। इन सब जगह पर पार्किंग के लिए कौन सा स्थान चिन्हित किया गया है। इसी संबंध में आज आम आदमी पार्टी द्वारा पार्किंग व्यवस्था की जानकारी बाबत मांग पत्र अजमेर जिला कलेक्टर को सौंपा। अगर अजमेर शहर में स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित प्रोजेक्ट की पार्किंग व्यवस्था के लिए कोई स्थान प्रशासन द्वारा चिन्हित नहीं किया जा रहा है तो फिर अजमेर शहर में निजी अस्पताल, कॉन्प्लेक्स, होटल के प्रबंधकों से पार्किंग के लिए क्या उम्मीद की जा सकती है ?
आज अजमेर ज़िला संगठन मंत्री राजवीर सिंह, ज़िला सह कोषाध्यक्ष राजेश नायक, महिला शक्ति जिला अध्यक्ष पूनम मेहरा,महिला शक्ति जिला उपाध्यक्ष विमला वर्मा, उत्तर विधानसभा अध्यक्ष हरिराम कोडवानी, प्रीतम, हेमनंदिनी व आदि कार्यकर्ताओं को सक्रिय योगदान रहा।

पृथ्वी सिंह नरूका
मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी जिला अजमेर

error: Content is protected !!