
31 दिसम्बर : प्रदोष व्रत कल।
31 दिसम्बर : चंद्र प्रभु जयंती कल।
आज का राशिफल
****************
30 दिसंबर, 2021, गुरुवार
===================
मेष राशि: आपका आज का दिन बेहतरीन रहेगा । शाम तक आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर में खुशी का माहौल बनेगा। सेहत अच्छी रहेगी। अविवाहितों के लिये विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में सुखमय की स्थिति बनी रहेगी।
वृष राशि: किसी काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज ऑफिस में आपका काम अच्छा रहेगा| किसी नए काम को शुरू कर सकते हैं। बीते हुए काम का बेहतर परिणाम मिल सकता है। अचानक किसी मित्र से मदद लेनी पड़ सकती है। रिश्तों के लिहाज से भी दिन अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि: लंबे समय से रुकी तरक्की की बाधाएं दूर होंगी। ऑफिस में सभी का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। जीवनशैली में कुछ सुधार की जरूरत है। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। व्यापारियों को थोड़ा दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है।
कर्क राशि: मानसिक और शारीरिक रूप से थोड़ा परेशान रहेंगे। माता की सेहत पर ध्यान देनेकी जरूरत है। इस राशि के लोगों के रिश्ते थोड़ा खराब हो सकते हैं। छात्रों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। काम को आसानी से पूरा कर सकते हैं। हालांकि वाणी पर काबू रखने की जरूरत है।
सिंह राशि: आज आपको थोड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। खास दोस्त से लंबे समय बाद अचानक मुलाकत हो सकती है। भाग्य सफलता दिलाएगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी | कामकाज में थोड़ी सावधानी रखें।
कन्या राशि: भाग्य भरपूर साथ देगा। किसी मित्र की मदद से महत्वपूर्ण काम पूरा हो जाएगा। प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं जाने वाला। कारोबार को लेकर किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वाणी में मधुरता रखने की जरूरत है।
तुला राशि: किसी पुराने काम से जुड़े कुछ लोग आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं। कारोबार के चलते परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें। अचानक बनी यात्रा को टालना बेहतर होगा। किसी भी कारोबार में आज निवेश न करें।
वृश्चिक राशि: किसी फैसले को लेकर पिता का साथ मिलेगा। नया वाहन खरीदने की योजना टाल दें। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। सेहत के मोर्चे पर निश्चिंत रहेंगे।स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।
धनु राशि: दिन मिला जुला रहेगा। समाजिक कामों से मान-सम्मान बढ़ेगा। आज ऑफिस में किसी से तनातनी हो सकती है। राजनीतिक मोर्चे पर सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। पिता की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।
मकर राशि: पहले से सोचे हुए काम में सफलता मिलेगी। राजनीतिक से संबंधित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यस्तता के चलते पत्नी से नाराजगी हो सकती है। बेहतर होगा गुस्से को पर काबू रखें। किसी धार्मिक यात्रा पर परिवार के साथ जा सकते हैं।
कुंभ राशि: दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। कारोबारियों को अचानक से कोई बड़ा फायदा होने के योग हैं। ऑफिस के लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। हालांकि कहीं निवेश से परहेज करें।
मीन राशि: किसी करीबी दोस्त से मनमुटाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको सहयोग मिल सकता है। कोई बड़ी योजना लटक सकती है। जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
आज का पंचांग
===========
30 दिसम्बर, 2021
*****************
तिथि एकादशी 13:43
नक्षत्र विशाखा 24:34
करण बालव 13:43
कौलव 24:15
पक्ष कृष्ण
योग धृति 21:48
वार गुरुवार
सूर्योदय 07:13
सूर्यास्त 17:33
चन्द्रमा तुला 19:08
राहुकाल 13:41 – 14:58
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1943 (प्लव)
मास पौष
शुभ मुहूर्त
अभीजित 12:02 – 12:44
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076