केकडी 30 दिसम्बर(पवन राठी) / हिन्दू अध्यात्म एवं सेवा संस्थान केकडी के द्वारा गीता भवन में मातृ पितृ वन्दन समारोह आयोजित किया गया जिसमे 37 परिवारो ने अपने वरिष्ठ परिवार जनो का शास्त्रानुसार पूजन किया तथा वन वृक्ष जीव जन्तु की सुरक्षा का दायित्व निभाने की शपथ ली । समारोह में संगठन के रास्ट्रीय संयोजक गुणवन्त कोठारी , वरिष्ठ पत्रकार श्रीपाल शक्तावत , नगर पालिका चेयरमैन कमलेश साहू , पंचायत समिति प्रधान होनहार सिहं राठोड़ , राजेन्द्र विनायका ने अपने विचार प्रकट किए । संत स्वामी हरिशरण व सन्त स्वामी ज्ञानानन्द जी ने प्रवचन के माध्यम से अपने विचार प्रकट किये ।
स्थानीय संरक्षक भँवरलाल लाल चौहान ,अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश विजय ,मत्री श्यामसुन्दर शर्मा काशीराम विजय , किशन प्रकाश सोनी ने इस कार्यक्रम में अपनी सेवा दी ।