160 मरीजों की की जांच व दवा वितरण

केकड़ी 30 दिसंबर*पवन राठी*। लायंस क्लब केकड़ी एवं डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संयुक्त तत्वाधान में फोलो अप कैंप आयोजित हुआ । क्लब प्रशासक लायन दिनेश गर्ग ने बताया कि शिविर का सुभारंभ गणेश जी के चित्र के सामने प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉक्टर बृजेश गुप्ता, अध्यक्ष लायन एस एन न्याति, नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर अपूर्वा ने दीप प्रज्वलित कर किया । लायन क्लब के सचिव ने बताया कि 19 दिसंबर 2021 को आयोजित कैंप में हुए 160 ऑपरेशन की जांच की गई, आवश्यकतानुसार दवा दी गई ,इनके चश्मे का नाप लेने के लिए 16 जनवरी 2022 रविवार को 11:00 बजे वापस लायन्स भवन में बुलाया गया । उस दिन जांच और परामर्श की जाएगी आवश्यकता पड़ने पर दवा दी जाएगी । इस शिवर में गिरिराज, लोकेश, रोहित एवम आकाश वैष्णव ने सराहनीय सहयोग दिया ।

error: Content is protected !!