दो सौ जरूरतमंदों को भोजन की सेवा के साथ अशक्त गऊमाताओ की सेवा

लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा गुरुवार दिनांक 30 दिसंबर को प्रातः10 बजे से अजमेर जिले का सबसे बड़े राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में अपने रोग का उपचार कराने वाले मरीज उनके परिजन एवम अन्य जरूरतमंद दो सौ व्यतियों को क्लब के निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन पदमचंद जैन द्वारा एवम क्लब के संस्थापक सदस्य लायन अतुल पाटनी के संयोजन में शुद्ध एवम सात्विक भोजन की सेवा दी गई
क्लब अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर नागफानी स्थित आनंद गोपाल गऊशाला की तीन सौ अशक्त गऊमाताओ को हराचारा गुड़ व जो का दलिया अर्पित किया गया
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल,सचिव लायन विष्णुप्रकाश पारीक,पूर्व संभागीय अध्यक्ष लायन अतुल पाटनी आदि मौजूद रहे
अंत मे गऊशाला के महाराज ने सभी क्लब सदस्यो को आशीर्वाद प्रदान किया
लायन निलेश अग्रवाल अध्यक्ष
लायन विष्णुप्रकाश पारीक सचिव

error: Content is protected !!