अन्तर्मना आचार्य प्रसन्न सागर जी महामुनिराज व्रत व मौन साधना में लीन

साधना महोदधि , तपाचार्य अन्तर्मना गुरुदेव श्री प्रसन्न सागर जी महामुनिराज जी सम्मेदशिखर जी तीर्थक्षेत्र में विराजमान हैं । अन्तर्मना गुरुदेव 557 दिन की मौन साधना व सिंह निष्कडित व्रत करने वाले विश्व के प्रथम आचार्य हैं , जिनकी मौन साधना 21 जुलाई 21 से प्रारम्भ हो चुकी है जो 28 जनवरी 23 तक रहेगी । इस मौन साधना की अवधि में आचार्य श्री 496दिन उपवास और 61 दिन आहार ग्रहण करेंगें ।
नव वर्ष 2022 में 3 जनवरी को 167 वे मौन दिवस के दिन अन्तर्मना गुरुदेव का 23 वा पारणा होगा ।इसके एक दिन पूर्व 2 जनवरी 22 रविवार को देश विदेश के 28 जिनालयों में डेज ग्रुप अहमदाबाद के साथ 15596 दीप प्रज्वलित कर सजावट करेंगे ।उसी दिन शाम को भक्तामर का पाठ , भजन संध्या व अन्तर्मना गुरुदेव की आरती की जावेगी।
तारा चन्द सेठी ने बताया कि ऐसा सौभाग्य अजमेर के जैन समाज को भी प्राप्त हुआ है , जिनके द्वारा 2 जनवरी को शाम को 7 बजे से श्री दिगम्बर जैन बीस पंथी आम्नाय पंचायत बड़ा धड़ा अजमेर में यह भक्ति कार्यक्रम किया जाएगा । पंचायत बड़ा धड़ा के अध्यक्ष श्री प्रदीप जी पाटनी ने जैन समाज के सभी धर्मावलंबियों व गुरुभक्तों से आग्रह किया है कि सपरिवार समय पर पधार कर धर्मलाभ लेवे व कार्यक्रम की शोभा बढ़ावे ।

error: Content is protected !!