केकडी 1 जनवरी(पवन राठी)
प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार रविवार 2 जनवरी 2022 को पुरे प्रदेश में आयोजित होने वाली मण्डल स्तरीय कार्यसिमिति बैठकों के तहत भाजपा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के मार्गदर्शन में केकडी शहर मण्डल मंडल की कार्यशाला का आयोजन प्रातः 11 बजे अजमेर रोड स्थित विनायक वाटिका में रखा गया है।मण्डल महामंत्री रामबाबू सागरीया ने बताया कि कार्यसिमिति में चार सत्र रखे गये है।जिसमे प्रथम सत्र उद्घाटन सत्र प्रातः11 बजे से द्वितीय संगठन सत्र,तृतीय राजनीतिक प्रस्ताव सत्र*
4समापन सत्र/आभार प्रत्येक सत्र 45 मिनट का होगा।
कार्यशाला मे सांसद,विधायक,चेयरमेन,विधानसभा प्रवासी, मण्डल प्रभारी,पूर्व विधायक,पूर्व चेयरमैन,पूर्व मंडल अध्यक्ष,जिला के पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य मंडल के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य,पार्षद,मोर्चा के जिला पदाधिकारी, व कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के अध्यक्ष,बूथ अध्यक्ष सहित समस्त, कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।