नशा मुक्ति मिशन के प्रणेता वरिष्ठ पत्रकार जगदीश बोड़ा नहीं रहे

अजमेर में नशा मुक्ति मिशन के प्रणेता रहे वरिष्ठ पत्रकार जगदीश जी बोड़ा का निधन सोमवार को जोधपुर में हो गया । खेल क्षेत्र की लंबे समय तक रिपोर्टिंग करने के बाद आपने कई अखबारों में सेवाएं दी। अजमेर दैनिक भास्कर में रहते हुए आपने प्रबुद्ध जनों औऱ सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर नशा मुक्ति मिशन चलाया था, जो काफी कारगर रहा। सेवानिवृत्त होने के बाद भी आप लेखन से जुड़े हुए थे। आप मेरी कई खबरों की कमियां-खूबियां भी व्हाटसप के जरिये बताते रहते थे । आज बोड़ा जी के निधन की सूचना के बाद पत्रकारिकता जगत में शोक की लहर है ।

गिरीश दाधीच

error: Content is protected !!