भाजपा शहर जिला अजमेर के सभी 12 मंडलों में मंडल कार्यसमिति आज आयोजित की गई

आज दिनांक 2 जनवरी 2022 को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश आह्वान पर राजस्थान के सभी 1120 मंडलों मे मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई उसी का क्रम मे भाजपा शहर जिला अजमेर के सभी 12 मंडलों में मंडल कार्यसमिति आज आयोजित की गई
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा ने कहा कि आज भाजपा राजस्थान में पूरे प्रदेश में एक साथ सभी मंडलों की मंडल कार्यसमिति कर एक नया कीर्तिमान रचा है इसी क्रम में अजमेर मे भी पहली बार एक ही दिन में सभी मंडलों की कार्यसमिति आयोजित की गई है
सभी मंडल कार्यसमितिया राष्ट्रगीत वंदे मातरम के साथ शुरू हुई व सभी कार्य समितियों का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, साथ ही कार्य समितियों के माध्यम से भाजपा के सभी मंडलों ने अपने अपने मंडल का राजनीतिक प्रस्ताव पास करवाया,हाड़ा ने कहा कि संगठन दृष्टि से मंडल सबसे महत्वपूर्ण इकाई है क्योंकि हमारे संगठन के अधिकांश कार्य मंडल स्तर पर ही होते हैं ऐसे में मंडल मजबूत होगा तो संगठन स्वतः ही मजबूत होगा इसी को लेकर भाजपा द्वारा सशक्त मंडल अभियान चलाया जा रहा है

सांसद भगीरथ चौधरी ने कहा कि अपना देश,अपनी माटी एवं अपनी संस्कृति के राष्ट्रवाद का विचार राजनीति का सबसे उत्कृष्ट विचार है,देश और विरासत से जुड़ाव ही असली राष्ट्रवाद को पुष्ट करते हैं, यही हमारा अब तक का अनुभव रहा है कि इस विचार के बिना राजनीति में परिपक्वता सम्भव नहीं है,

उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि संगठन व्यवस्था और रचना से चलता है,संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर मजबूती होनी चाहिए,ओर यह मजबूती मण्डलों के माध्यम से ही संभव है इसी के साथ हाड़ा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को जनता की शिकायतें और सुख दुख सुनने चाहिए, बीजेपी से जुड़ना ही गर्व की बात है,क्योकि भाजपा मे विचारधारा राष्ट्र प्रथम है,ओर ये व्यवस्थित संगठन ही बीजेपी की ताकत हे,

दक्षिण विधायिका अनिता भदेल ने कहा कि देश को राजनेतिक ताकत, दिशा और समाज को बदलने का काम कर सकता है तो ये युवा पीढ़ी कर सकती हैं और राजनीति में शुचिता के लिए आप सबका नैतिक बल समाज को बदलने का काम करेगा,प्रदेश की इस कांग्रेस सरकार मे महिलाओ व दलितों पर अत्याचार बढ़ा है,इसीलिये इस कांग्रेस के खिलाफ आमजन में रोष है जो की आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ हमे देखने को मिलेगया

महापौर बहलाता हाड़ा ने कहा कि देश की मजबूत केन्द्र सरकार ने मोदी जी के नेतृत्व में देश के अनेको असंभव कार्यो को संभव कर दिखाया है,राम मन्दिर का बनना हो या 370 का हटना हो, देश को लगता था ये सिर्फ नारे होंगे आज मोदी जी ने इन्हें धरातल पर संभव कर दिखाया
कार्यसमितियो मे उपमहापोर नीरज जैन,पूर्व ज़िलाध्यक्ष अरविन्द यादव ,डॉ विकास चौधरी, सम्पत सांखला, वेद प्रकाश दाधीच, रमेश सोनी, राजेंद्र राठौड़,राजेश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष श्री महेंद्र जादम,दीपेंद्र लालवानी,हेमन्त सांखला, प्रकाश बंसल,अरुण शर्मा,मोहन लालवानी,राम सिंह,किशन बंग,जयराम मालाकार सुनील जैन, गंगाराम सैनी, राजेश घाटे, डॉ दीपक भाकर, जय किशन पारवानी, आनंद सिंह राजावत, बलराज कच्छावा, संजय खंडेलवाल, वनीता जैमन, रविंद्र जसोरिया,प्रभा शर्मा,जे के शर्मा,सतीश बंसल,चिराग चौधरी, राहुल जयसवाल,भारती श्रीवास्तव,अंकित गुर्जर,करतार चौधरी,मुकेश खिंची व कार्यकर्ता उपस्थित रहे

error: Content is protected !!