नव वर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जाएं-सुदीक्षा जी महाराज

केकड़ी 3 जनवरी(पवन राठी)निरंकार को साक्षी मानते हुए सभी के प्रति प्रेम का भाव अपनाएं प्रेम केवल शब्दों तक ही सीमित न रहे उसे अपने जीवन एवं व्यवहार में शामिल करें यदि हमें प्रेम और सम्मान के विपरीत प्रेम व सम्मान नहीं मिल रहा है तब भी हमें अपने हृदय को और अधिक विशाल बनाकर सब के प्रति प्रेम का भाव ही अपनाना है यह उद्गार निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज द्वारा नव वर्ष के संदेश के रूप में वर्चुअल माध्यम द्वारा विशेष सत्संग समारोह में व्यक्त किए इस कार्यक्रम का लाभ संत निरंकारी मिशन की वेबसाइट के माध्यम से विश्व भर के लाखों भक्तों और प्रभु प्रेमियों द्वारा प्राप्त किया गया।

केकड़ी ब्रांच मुखी अशोक कुमार रंगवानी के अनुसार सदगुरु माताजी ने कहा कि हमें प्रतिपल निरंकार प्रभु को हृदय में बसाते हुए अपने हृदय को इतना अधिक पवित्र बनाना है कि उससे केवल प्रेम ही उत्पन्न हो और वैर,ईर्ष्या निंदा द्वेष का कोई स्थान ही ना रहे सदगुरु माताजी ने कहा कि यदि बीते दो वर्षों की परिस्थिति को देखें तो कोरोना के कारण बहुत से लोगों के उद्योग एवं व्यवसाय प्रभावित हुए हैं इसके अतिरिक्त प्रत्यक्ष रूप में सत्संग होने भी बंद हुए हैं। किंतु ज्ञान की प्राप्ति के उपरांत प्रत्येक ब्रह्मज्ञानी संत इस बात से भलीभांति परिचित है कि उसके लिए प्रत्येक दिन महीने साल भक्ति में होते हैं उसके जीवन में फिर किसी साल को बदलने की या फिर किसी विशेष दिन का कोई महत्व शेष नहीं रह जाता और परमात्मा के एहसास में जीवन जीते हुए वह आनंद की अवस्था को प्राप्त करता है।

केकड़ी मीडिया सहायक राम चन्द टहलानी के अनुसार सदगुरु माताजी ने निरंकारी भक्तों से आह्वान किया कि वह निरंकार प्रभु का आसरा लेते हुए ह्रदय में परोपकार का भाव अपनाएं और मर्यादा पूर्वक जीवन जीते हुए समस्त मानव जाति को प्रेम बांटते चले जाए इसके अतिरिक्त वंदनीय सतगुरु माता जी ने नव वर्ष के में उपहार स्वरूप दो समागमों की सूची दिलवाकर सभी भक्तजनों को खुशी प्रदान करी इसमें भक्ति पर्व एवं 55वें महाराष्ट्र समागम की तिथियों की उद्घोषणा की गई भक्ति पर्व समागम 16 जनवरी 2022 को निर्धारित किया गया है जिसको प्रातः 11:00 से दोपहर 2:00 तक मिशन की वेबसाइट पर वर्चुअल माध्यम द्वारा प्रसारित किया जाएगा इस भक्ति पर्व समागम का आनंद सभी श्रद्धालु भक्त प्राप्त कर सकेंगे।

महाराष्ट्र के 55वें संत समागम की तिथियां घोषित

55वां महाराष्ट्र प्रादेशिक निरंकारी संत समागम जो कि वर्चुअल माध्यम द्वारा होगा जिसकी तिथियां 11,12 व 13 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है इन दो विशेष सूचनाओं से समस्त साध संगत में जहां हर्ष उल्लास का वातावरण है और सभी आनंद भी आनंदित भी हो रहे हैं।

error: Content is protected !!