उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत :- डाॅ..राठौड

अजमेर, 3 जनवरी, 2022। राजस्थान लोक सेवा आयोग अध्यक्ष डाॅ. शिव सिंह राठौड ने नव वर्ष के प्रथम कार्य दिवस पर देश- प्रदेश के युवा अभ्यर्थियों को नव वर्ष की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि सभी युवाओं में क्षमता है एवं सभी प्रतिभावान हैं। राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका है। हम सभी राष्ट्र के प्रति सजग रहें, जागरूक रहें व ईमानदार रहें। डाॅ..राठौड़ ने उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत का संदेश अभ्यर्थियों को दिया। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा 76 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया जा चुका है। भविष्य में भी अभ्यर्थनाओं की प्राप्ति अनुसार भर्ती परीक्षाओं को कैलेंडर में सम्मिलित करा जाएगा।
डाॅ..राठौड ने कहा कि जिन परीक्षाओं की तिथि घोषित की जा चुकी है उन परीक्षाओं की सभी अभ्यर्थी तैयारी करें। नव वर्ष में नए संकल्प व योजनाओं के साथ अपने भविष्य का निर्माण करें।

error: Content is protected !!