आज दिनांक 03 जनवरी 2022 – माननीय कंुजीलाल मीणा प्रमुख शासन सचिव नगरिय स्वायत्त शासन विभाग जयपुर के आज अजमेर आगमन पर नगर निगम पार्षदगणो द्वारा नगर निगम महापौर महोदया के नेतृत्व में सरकार द्वारा चलाये जा रहे प्रषासन शहरो के संग अभियान के अन्तर्गत एडीए के अधिकारियों द्वारा सरकार की मंषा अनुरूप कार्य नहीं किये जाने बाबत् ज्ञापन सौपा गया।
यह जानकारी देते हुए पार्षद जनसेवक नरेष सत्यावना ने बताया कि ज्ञापन में (1) प्रशासन शहरों के संग अभियान में 4 माह पूर्व हो चुके हैं पर एडीए द्वारा 48 कच्ची बस्तियां के नागरिकों को पट्टे नहीं दिए जा सके हैं जबकि एडीए के पास सभी तकनीकी शाखा व कर्मचारी मौजूद है तथा जानबूझकर कच्ची बस्तियों के पट्टे देने में देरी की गई है, नियत साफ होती तो अब तक कच्ची बस्तियों में नागरिकों को पट्टे दिए जा सकते थे। इसलिए सभी शहर की एडीए की 48 कच्ची बस्तियों को निगम को शीघ्र समस्त दस्तावेज सहित हस्तांतरित किया जाए। (2) जिला कलेक्टर आदेश क्रमांक 29/9/ 2021 जिसमें समस्त कृषि भूमि जिस पर आबादी बस चुकी है भूमि को शिवाय चक भूमि एवं समस्त शिवाय चक भूमि आबादी भूमि में दर्ज किया जाए ताकि नगर निगम ऐसी भूमियों पर पट्टे जारी कर सकें पर अभी तक भी भूमि की किस्म में राजस्व रिकॉर्ड में परिवर्तन नहीं की गई है। (3) वीडियो की पूर्णतया विकसित 15 वर्ष पुरानी समस्त कॉलोनी नगर निगम को हस्तांतरित की जाए। (4) एडीए द्वारा नगर निगम की बकाया राशि लगभग 14 करोड़ का भुगतान कराएं। (5) नगर निगम की जाए कुछ दिए गए पट्टों में एडीए कच्ची बस्ती के पट्टों में उनका नामांतरण नहीं कर रहा है अचूक समस्याओं के निराकरण हेतु आप उचित में शीघ्र आदेश एडीए व निगम को जारी करें ताकि आमजन को सरकार की मंशा अनुरूप लाभ दिलाया जा सके।
उक्त सम्बन्ध में ज्ञापन प्रस्तुत करने पर मंत्री द्वारा सम्पूर्ण मामले की जानकारी ली गई और तुरन्त ही माननीय जिला कलेक्टर महोदय को आदेष दिये की आप एडीए, नगर निगम के अधिकारियों व पार्षदो के साथ एक मिटिंग कर उक्त कार्य को हर हालत में नियम के अनुरूप पूर्ण करेगे जिसमें किसी भी प्रकार की षिथिलता नहीं बरती जानी चाहिये।
ज्ञापन देने वालो में उपमहापौर नीरज जैन, नरेष सत्यावना, द्रोपदी कोली, ज्ञान सारस्वत, अजय वर्मा, चचंल बैरवाल, लक्ष्मी बुन्देल, बनवारीलाल शर्मा, श्रवण, भरत यादव, मुनन्वर कायमखानी, वसीम खान, नितिन जैन आदि पार्षदगण मौजूद रहे।