कुरियर कलेक्शन की थी राशि
=======================
केकड़ी 3 जनवरी(पवन राठी) जूनिया गेट के बाहर दो बदमाशों ने कूरियर का काम करने वाले राम अरोड़ा को खुद को पुलिस कर्मी बताकर रोका और कहा कि तुम्हारे बेग की तलाशी लेनी है तुम आपत्तिजनक सामान लेकर जा रहे हो।राम अरोड़ा को रोक कर दोनो फर्जी पुलिस कर्मियों ने उसके बेग की तलाशी ली और बेग में रखी एक लाख अट्ठाईश हजार की राशि मे से मौका देख कर एक लाख दो हजार पांच सौ रुपयों की राशि उड़ाकर रफ्फूचक्कर हो गए।सरवाड़ निवासी राम अरोड़ा यंहा कूरियर सेंटर्स से कैश कलेक्शन से कलेक्शन करके जूनिया गेट स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने पंहुचा और यह वारदात घटित हो गई।
अरोड़ा को जब रकम पार होने की जानकारी मिली तो उसने सिटी पुलिस थाने को सूचना दी जिस पर कांस्टेबल राकेश यादव और राजेंद्र आचार्य ने घटनास्थल पर पंहुच कर सी सी टीवी फुटेज खंगाले तो दो युवकों की गतिविधियां नजर आई।केकड़ी सिटी पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है।